शुरुआत की तरफ सफर या तनाव की तरफ वापिसी? (Will Kartarpur Corridor be a Bridge of Peace ?)

November 7, 2019 Chander Mohan 0

9 नवम्बर का दिन ऐतिहासिक होगा जब सात दशकों की इंतजार के बाद पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जहां गुरु नानक देव ने अपने अंतिम दिन गुजारे थे, के दर्शन के लिए गलियारा खोल दिया जाएगा। इसे लेकर संगतों में भारी उत्साह है आखिर बहुत पुरानी हसरत पूरी हो रही है पर इस गलियारे के उद्घाटन समागम को लेकर पंजाब में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण विवाद रहा है कि कौन मंच लगाएगा, कौन नहीं? कितनी शर्मनाक बात है कि ऐसे ऐतिहासिक दिन को भी सब नेता मिल कर मनाने को तैयार नहीं जबकि सब खुद को गुरु नानक देव जी के अनुयायी कहते हैं जिन्होंने सदा भाईचारे, सादगी तथा बराबरी का संदेश दिया था। क्या एक दिन के लिए हम राजनीति […]

भाजपा और उसका विपक्ष (BJP and It’s Opposition)

July 11, 2019 Chander Mohan 0

कांग्रेस पार्टी का संकट गहरा होता जा रहा है। डूबते जहाज़ को छोड़ कर कप्तान एक तरफ बैठ गए हैं। एक महीने की जद्दोजहद के बाद भी अभी तक पार्टी की कार्यकारिणी यह फैसला नहीं कर सकी कि नया कप्तान कौन होगा? पर सब देख रहें हैं कि जहाज़ में लगातार पानी भर रहा है। नया अध्यक्ष वह कार्यकारिणी चुनेगी जिसके सदस्य खुद चुन कर नहीं आए और वह अपनी जगह पर केवल इसलिए है क्योंकि वह परिवार के वफादार हैं। कई तो पंचायत का चुनाव जीतने की भी हैसियत नहीं रखते। वह तो ऐसा अध्यक्ष चुन ही नहीं सकते जिसे गांधी परिवार पसंद न करता हो। राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं इससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ी है […]

पंजाब क्यों अपवाद रहा (Why was Punjab an Exception)

June 20, 2019 Chander Mohan 0

उत्तर, पूर्व और पश्चिम में विजयी नरेन्द्र मोदी का बेड़ा पंजाब में आकर रुक गया। पंजाब की 13 सीटों में से कांग्रेस 8 जीतने में सफल रही जबकि अकाली-भाजपा को 4 सीटें तथा आप भगवंत मान की एकमात्र सीट पर सफल रही। आंकड़े सारी कहानी कहते हैं। मोदी लहर के बीच भी पंजाब में कांग्रेस का मत प्रतिशत 1.62 प्रतिशत बढ़ गया। 2014 के चुनाव में कांग्रेस को 33.19 प्रतिशत वोट मिला था। 2017 के विधानसभा चुनाव में 38.50 प्रतिशत और इस बार 40.12 प्रतिशत चाहे इस बार शहरी हिन्दू का झुकाव भाजपा की तरफ अधिक था और दोआबा का दलित बसपा की तरफ झुक गया था। अगर पिछले लोकसभा चुनाव से तुलना की जाए तो कांग्रेस को लगभग 7 […]

सिद्धूजी से एक गुज़ारिश (A Request To Navjot Singh Sidhu)

November 28, 2018 Chander Mohan 0

भारत तथा पाकिस्तान के बीच करतारपुर साहिब गलियारा खोलने पर सहमति हो गई है। इस मुबारिक मौके पर सबको बधाई!  विशेष वर्णन पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का करना चाहूंगा जिन्होंने इमरान खान के शपथ समारोह से लौटने के बाद हमें बताया था कि जप्फी डालने के बाद पाक सेनाध्यक्ष जनरल बाजवा ने उनके कान में कहा था कि पाकिस्तान करतारपुर साहिब गलियारा खोलने जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू का इमरान खान के बारे कहना है कि बंदा खरा है और वह भारत के साथ दोस्ती और शांति चाहते हैं लेकिन अगर सिद्धू अपना जोश कुछ नियंत्रण में रखे और मेरी गुस्ताखी माफ करें तो मैं कुछ सवाल करना चाहूंगा। अगर इमरान साहिब और उनकी सरकार वास्तव में […]

अकाली दल का ब्लूस्टार (Akali Dals Blue Star)

September 20, 2018 Chander Mohan 0

पंजाब में अकाली दल तथा उसके नेतृत्व की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अब तो फिर पुलिस घेरे में पार्टी रैलियां कर रही है पर पहले तो अकाली नेताओं ने लोगों के गुस्से के डर से घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी के बाद धरने पर बहिबलकलां बैठे दो सिखों की पुलिस गोली में मौत से मामला और बिगड़ गया है। गोली चलाने का हुकम किसने दिया, किसने नहीं दिया यह विवाद बन गया है। सरदार प्रकाश सिंह बादल कहते हैं कि उन्होंने नहीं दिया लेकिन तब वह मुख्यमंत्री थे और उनके पुत्र सुखबीर बादल गृहमंत्री थे इसलिए लोगों की नजरों में वह गोली चलने की जिम्मेवारी से […]

इतिहास के आईने में अमरेन्द्र सिंह (Focus on Amarinder Singh)

July 12, 2018 Chander Mohan 0

पंजाबियों ने वह दर्दनाक वीडियो देखा है जहां अपने पिता की लाश के साथ लेटा आठ साल का जसप्रीत कह रहा है,  “पापा उठो मैनु स्कूल छड के आओ।“ लेकिन पापा, तरनतारन के  धोतियां गांव का गुरबेज सिंह 36 साल नहीं उठ सकता क्योंकि उसे तो नशा जिसे पंजाब में चिट्टा, कहा जाता है लील गया है। नशे के कारण पत्नी छोड़ गई थी अब बच्चे बेसहारा हैं। गुरबेज की विधवा मां विलाप करती है, “जब से मेरे बेटे ने चिट्टा लेना शुरू किया है तब से मेरी जिंदगी नरक बन गई है। मेरे पास केवल एक एकड़ जमीन थी वह भी उसके इलाज के लिए बेच दी। अब मैं क्या करुंगी।“ ऐसी कहानियां गांव-गांव दोहराई जा रही है। देहात में […]