पंजाब: एक बार फिर?, Once Again In Punjab?

March 2, 2023 Chander Mohan 0

क्या पंजाब में फिर काले दिनों की वापिसी हो रही है? क्या फिर 1980-1990 वाले दिन आ रहें हैं ? यह सवाल अब सब पंजाबियों को परेशान कर रहा है। ख़तरनाक संकेत कुछ समय से मिल रहे हैं। कुछ सप्ताह पहले मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर ‘बंदी सिखों की रिहाई’ को लेकर प्रदर्शन कर रहे क़ौमी इंसाफ़ मोर्चे के हथियारों से लैस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला कर दिया और 40 के करीब पुलिस कर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी का कहना था कि “अगर हम भागते नहीं तो हमें मार दिया जाता”। लेकिन जो पिछले सप्ताह अमृतसर में अजनाला में हुआ वह तो और भी अधिक ख़तरनाक है। खालिस्तान के  समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह के […]

पंजाब से चिन्ताजनक ,Worrying News From Punjab

January 19, 2023 Chander Mohan 0

पंजाब के  औद्योगिक शहर लुधियाना में बड़ा अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट पकड़ा गया है। शहर के ठीक बीच दो हेरोइन बनाने वाली फ़ैक्ट्री पकड़ी गई है। 18 लोग पकड़े गए हैं और 30 जायदाद सील कर दी गईं हैं। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार  ड्रग्स का पैसा शराब व्यापार, राइस मिल,और यहाँ तक कि चंडीगढ़-मोहाली-पंचकुला के क्लबों और नाईट क्लब में निवेश किया गया है। दिलचस्प है कि जो पकड़े गए हैं वह सामान्य बिसनेसमैन है जिनका पिछला आपराधिक रिकार्ड नही है। अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान की मार्फ़त अफ़ीम आती है जिसे लुधियाना के ठीक बीच रिफ़ाइन किया जाता है। जिसे ‘ड्रग लार्ड’ कहा जाता है, अक्षय कुमार छाबड़ा, दो साल में चाय बेचने वाले से करोड़ोंपति बन गया था। बेहद […]

भगवंत मान को मौक़ा मिलना चाहिए, Bhagwant Mann Needs More Time

June 2, 2022 Chander Mohan 0

अपनी माँगो को लेकर एक बार फिर मोर्चा लगाने की तैयारी में कुछ किसान संगठनों से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  पूछा  कि ‘बताएँ की मैं ग़लत क्या कर रहा हूँ’? दुख भरी आवाज़ में सीएम का कहना था कि ‘मैं धरती को बचाने का प्रयास कर रहा हूँ। कम से कम एक साल मेरा साथ दें’। धान रोपाई की तारीख़ बदलने और गेहूं के सिंकुड़े दाने को लेकर किसानों का एक वर्ग चंडीगढ़ के बाहर दिल्ली जैसा मोर्चा लगाने की तैयारी कर रहा था।  मामला टल गया पर मान ने स्पष्ट कर दिया कि वह पंजाब के पानी को बचाने की लड़ाई लड़ करें हैं। यह हकीकत है कि पंजाब में गिरता भूजल बहुत गम्भीर समस्या है। एक प्रकार से […]

पंजाब सरकार के लिए वेक अप कॉल, Wake Up Call For Bhagwant Mann

May 5, 2022 Chander Mohan 0

पिछले सप्ताह की पटियाला की घटनाएँ जितनी निन्दनीय है उतनी चिन्तनीय भी हैं। एक स्वयं नियुक्त शिवसेना नेता ‘खालिस्तान  विरोधी मार्च निकालता  है जिसका विरोध उग्रवादी सिख संगठन करतें है। प्रसिद्ध काली माता मंदिर के नज़दीक पुलिस की मौजूदगी में हिंसक टकराव होता है। सड़कों पर खालिस्तान के नारे लगाए जातें हैं।  दोनों तरफ़ से तलवारें चलाईं गईं। काली माता मंदिर जहां पटियाला के महाराजा नियमित माथा टेकने जाते थे, के परिसर में व्यापक तोड़फोड़ की गई। मंदिर पर पथराव किया गया।  जिन्होंने उपद्रव किया उन्होंने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि वह ऐसा करने जा रहें हैं पर प्रशासन सोया रहा यहाँ तक कि सामान्य बैरिकेडिंग भी नहीं की गई। अंत में पिस्टल और एके-47 से हवा में […]

केजरीवाल का होमवर्क और तीन बाधाऐं , Kejriwal’s Homework and Three Obstacles

March 31, 2022 Chander Mohan 0

पंजाब के चुनाव ने अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय मंच का बड़ा खिलाड़ी बना दिया है। जैसे कभी भाजपा थी आप भी नई चीज़ है, अतीत की कोई गंदगी उससे नही जुड़ी, कोई पुराने असबाब का बोझ नही है। कांग्रेस के पतन के बाद  यह चर्चा शुरू हो गई है कि एक दिन आप कांग्रेस की जगह ले सकती है, और भाजपा का राष्ट्रीय विकल्प बन सकती है। इस चर्चा को फैलाने में आप के नेतृत्व का भी बड़ा हाथ है। हर हार के बाद यही बताया जा रहा है कि कांग्रेस मंथन करेगी, पर कुछ नही बदला न बदलेगा। कांग्रेस और अकाली दल का पतन समानांतर चल रहा है। परिवारवाद ने दोनो पार्टियों को तबाह कर दिया जो कभी राजनीतिक […]

पंजाब की राजनीतिकी नई बिसात, Punjab: New Political Chessboard

February 10, 2022 Chander Mohan 0

 चरणजीत सिंह चन्नी और भगवंत मान को मिली प्रमुखता से पंजाब की राजनीति में एक नए युग की शुरआत हो रही है। दशकों के बाद सामंती, ज़मीनदार उच्चवर्ग का पंजाब की राजनीति पर शिकंजा ढीला पड़ गया है और चाहे अभी भी बादल,रंधावा, सिद्धू,बाजवा जैसे नेता प्रमुख है पर पहली बार सत्ता उनके हाथ जा सकती है जिन्हें आम आदमी ही कहा जाएगा। अमरेन्द्र सिंह और बादल परिवार दोनो उच्च जट्ट सिख वर्ग का ही प्रतिनिधित्व करते रहे और उनके हितो पर पहरा देते रहे।अब यह बदल सकता है। कल को कौन सीएम बनता है या नही, किसी की सरकार बनती भी है कि नही या लटकती विधानसभा आजाती हैकहा नही जा सकतापर जो भी सीएम बनेगा  उसे वह पंजाब […]