पाकिस्तान से बीतचीत होनी चाहिए?, Talks For Talk’s Sake ?

July 9, 2026 Chander Mohan 0

अगर कोई और यह बात कहता तो तत्काल उसे पाकिस्तान जाने के लिए कह दिया जाता। उसे एंटी- नैशनल करार दिया जाता। सोशल मीडिया की तोपों के द्वारा उसके ख़िलाफ़ ज़बरदस्त अभियान चलाया जाता। पर यहाँ तो संघ के वरिष्ठ अधिकारी दत्तात्रय होसबाले कह रहे थे कि पाकिस्तान की पुलवामा जैसी हरकतों का जवाब देते हुए भी “हमें दरवाज़े बंद नहीं करने चाहिए। हमें सदा बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए”। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पाकिस्तान की तरफ़ पहल को एक मिसाल कहा कि बार बार उत्तेजना के बावजूद उन्होंने संवाद जारी रखा। दत्तात्रय होसबाले भूल गए कि अटलजी की लाहौर यात्रा के दौरान ही पाकिस्तान ने कारगिल की चोटियों पर क़ब्ज़ा करना शुरू कर दिया था। […]

मई के वो चार दिन, Those Four Days In May 2025

May 14, 2026 Chander Mohan 0

22 अप्रैल, 2025. कश्मीर में पहलगाम के नज़दीक पर्यटन स्थल बैसरन में तीन सशस्त्र आतंकवादियों ने वहाँ लोगों का धर्म पूछा और अत्यन्त क्रूरता से 26 लोगों की हत्या कर दी। हमारी ज़मीन पर पहले भी हमले हुए है पर ऐसा जघन्य हमला पहले नहीं हुआ जब परिवार के सामने हिन्दू मर्दों को अलग कर गोली मार दी गई।सारा देश तड़प उठा। तब ही स्पष्ट हो गया था कि इसका बदला लिया जाएगा। 7 मई 2025 की सुबह 1.05 बजे भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी कैम्पों पर हमला कर 22 अप्रैल का बदला लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जिसे इतिहास में ‘आपरेशन सिंदूर’ के नाम से जाना जाएगा। नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। कुछ ही घंटों के […]

बदलती ग्लोबल गेम और भारत, India And The Changing Global Game

April 30, 2026 Chander Mohan 0

पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता अभी तक बेनतीजा है। इसका एक और प्रभाव भी है जिससे दुनिया चकित हैं और भारत नाखुश है, यह पाकिस्तान को मिली भूमिका है। पाकिस्तान के नेता विशेष तौर पर फ़ील्ड मार्शल असीम मुनीर बहुत सक्रिय हैं और दोनो अमेरिका और ईरान के बीच पुल का काम कर रहें हैं। डानल्ड ट्रम्प तो मुनीर को ‘माई फ़ेवरिट फ़ील्ड मार्शल’ कह चुकें हैं’। मुनीर एकमात्र सैनिक अधिकारी हैं जिसे व्हाइट हाउस में लंच के लिए आमंत्रित किया गया है। पर ईरान का नेतृत्व भी पाकिस्तान के कूटनीतिक प्रयास के बारे कृतज्ञता प्रकट कर चुका है। ईरानियन रैवलयूशनरी गार्ड के साथ मुनीर के घनिष्ठ सम्बंध है। पाक सेना के प्रमुख का महत्व बहुत बढ़ […]

इनके साथ, इनके बिना, इनके बावजूद, We Have To Walk Alone

May 29, 2025 Chander Mohan 0

आपरेशन सिंदूर से हमने पाकिस्तान को बड़ा सबक़ सिखाया है कि आतंकवाद की क़ीमत चुकानी पड़ेगी। रहीम यार ख़ान एयरबेस, सरगोधा तथा नूर खान एयरबेस पर बमबारी के बाद पाकिस्तान को समझ आगई कि मामला गम्भीर है। पर इन चार दिन का संक्षिप्त युद्ध हमें भी कई सबक़ सिखा गया है। एक, कि पाकिस्तान बाज़ नहीं आएगा, ऐसा टकराव फिर हो सकता है। इसीलिए आपरेशन सिंदूर भी स्थगित किया गया है, रोका नहीं गया। दूसरा, संकट की इस घड़ी में कोई बड़ा -छोटा देश, इज़राइल को छोड़ कर, हमारे साथ खड़ा नहीं था। एक भी नहीं। यह नई कूटनीतिक स्थिति है। हमें संयम का लेक्चर दिया गया और किसी ने भी पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद की स्पष्ट निंदा नहीं की। दुनिया […]

पाकिस्तान की फ़ितरत, और भारत का सबक़, Pakistan’s Intransigence And India’s Lessons

May 15, 2025 Chander Mohan 0

भारत के साथ युद्ध विराम कर तीन घंटे के बाद ही पाकिस्तान ने उसका उल्लंघन कर दिया। इस पर शशि थरूर ने यह शे’र दोहराया है, उसकी फ़ितरत है मुकर जाने की,उसके वादे पर यक़ीन कैसे करूँ ? उनकी बात बिल्कुल सही है। असली समस्या पाकिस्तान की भारत विरोधी ‘फ़ितरत’ की है। उनका, विशेष तौर पर उनकी सेना का अस्तित्व ही भारत विरोध पर टिका है इसी कारण हर कुछ महीने के बाद वह शरारत करतें हैं। आज़ादी के बाद से ही अलग रंग रूप में यह सिलसिला चलता आ रहा है। आप फटेहाल है। पाकिस्तान के वरिष्ठ सम्पादक और पंजाब के मुख्यमंत्री रहे नजम सेठी ने माना है कि, “हम एक कमजोर मुल्क बन चुकें है। अंदरूनी हालात भी […]

पाकिस्तान को डूबने से बचाना हमारी ज़िम्मेवारी नहीं हो सकती, Not Our Duty To Save Pakistan

April 18, 2024 Chander Mohan 0

भारत और पाकिस्तान के बीच ठहरे पानी में उनके विदेश मंत्री इसहाक डार ने पत्थर उछाल दिया है। क़रीब पाँच वर्ष के बाद उन्होंने भारत के साथ व्यापार सम्बंध बहाल करने की इच्छा जताई है। लंडन में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा है कि उनके देश का व्यापारिक समुदाय भारत के साथ फिर कारोबार शुरू करना चाहता है। और उनका कहना था कि, “हम भारत के साथ व्यापार के मामले को गंभीरता से देखेंगे”। स्मरण रहे कि 2019 में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे और कहा था कि जब तक जम्मू कश्मीर में पुरानी स्थिति बहाल नहीं होती यह रिश्ते भी बहाल नहीं होंगे। कहा गया कि […]