प्रधानमंत्री का बना रहना ही अब ‘नॉनसेंस’ होगा
प्रधानमंत्री का बना रहना ही अब ‘नॉनसेंस’ होगा क्या कांग्रेस के प्रथम परिवार ने अपना बलि का बकरा ढूंढ लिया? सीताराम केसरी, पी.वी. नरसिंहा राव के बाद मनमोहन सिंह? डा. मनमोहन सिंह के बचे खुचे सत्ताधिकार को उनकी ही पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ध्वस्त कर दिया। उन्हें उस समय सार्वजनिक झाड़ डाली गई जब वे अमेरिका यात्रा पर थे और पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा और बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के साथ उनकी मुलाकात होने वाली थी। ऐसी संवेदनशील वार्ताओं से पहले तो विपक्ष भी सरकार की आलोचना से परहेज करता है पर यहां राहुल गांधी ही मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल द्वारा पारित माननीय दागियों को अभयदान देने वाले अध्यादेश को पत्रकार सम्मेलन में घुस कर […]