Punjab mein uttha toofan

May 5, 2015 Chander Mohan 0

पंजाब में उठता तूफान   आता है रहनुमाओं की नीयत मेें फतूर उठता है साहिलों में यह तूफां न पूछिए! पंजाब में मोगा से बाघापुराना का 20 किलोमीटर का सफर कर रही मां-बेटी के साथ बस के अंदर हैवानियत तथा बाद में उन्हें बस से बाहर फेंकना जिसमें 14 साल की लड़की की मौत हो गई और मां बुरी तरह से घायल है, ने एक बार फिर दिल्ली के कुख्यात निर्भया कांड की याद ताजा करवा दी है। बड़ा अंतर है कि दिल्ली वाली बस का मालिक कोई अन्जान व्यक्ति था जबकि पंजाब की बस ऑर्बिट कम्पनी की बस थी जिसका मालिक बादल परिवार है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने अब अपनी ऑर्बिट बसों को सड़कों से हटा […]

Badalan di bus

May 2, 2015 Chander Mohan 0

बादलां दी बस पंजाब में मोगा से बाघापुराना का 20 किलोमीटर का सफर कर रही मां-बेटी के साथ बस के अंदर हैवानियत तथा बाद में उन्हें बस से बाहर फेंकना जिसमें 14 साल की लड़की की मौत हो गई और मां बुरी तरह से घायल है, ने एक बार फिर दिल्ली के कुख्यात निर्भया कांड की याद ताजा करवा दी है। अंतर एक यह है कि दिल्ली की घटना आधी रात की थी जबकि पंजाब की घटना दोपहर तीन तथा चार बजे के बीच की है। पर दूसरा बड़ा अंतर और है। दिल्ली वाली बस का मालिक कोई अन्जान व्यक्ति था जबकि पंजाब की बस ऑर्बिट कम्पनी की बस थी जिसका मालिक बादल परिवार है। पहले हरसिमरत कौर बादल ने […]

BJP Mukt Punjab?

April 28, 2015 Chander Mohan 0

भाजपा मुक्त पंजाब? धूरी उपचुनाव में अकाली दल का उम्मीदवार जीत गया। सुखबीर सिंह बादल उपचुनाव जीतने के माहिर भी हैं। तीन कांग्रेसी विधायकों से इस्तीफा दिलवा कर उन्होंने उपचुनाव करवाए और तीनों जीतने में सफल रहे। कांग्रेस ने यह प्रभाव दिया कि उसका घर बुरी तरह से विभाजित है लेकिन अकाली दल की यह जीत कांग्रेस से भी अधिक भाजपा के लिए बुरी खबर है। विधानसभा में अकाली दल को पूरा बहुमत मिल गया है तथा उसे भाजपा के सहारे की जरूरत नहीं रही। अगर वह चाहे तो भाजपा मुक्त सरकार चला सकता है। लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा का रवैया तीखा हो गया था। कई मामलों में झड़पें हो चुकी हैं। मंत्री अनिल जोशी अपनी सरकार को […]

Ek Kisan ki Maut

April 23, 2015 Chander Mohan 0

एक किसान की मौत किसानों के लिए आयोजित आम आदमी पार्टी की दिल्ली के जंतर मंतर में रैली में एक किसान ने ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। दिल्ली का मंत्रिमंडल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत, आप के हजारों कार्यकर्ता, पुलिस बल और मीडिया कर्मी सब तमाशा देखते रहे। उसकी मौत के बाद भी आप के नेताओं के भाषण जारी रहे रैली रद्द करने के बारे सोचा ही नहीं गया। केजरीवाल ने भी पूरा लम्बा भाषण दिया जिसमें वह पुरानी शिकायत करना नहीं भूले कि ‘पुलिस हमारे कंट्रोल में नहीं है।’ आप के बाकी नेता किस तरह क्रूर असंवेदनशीलता दिखा रहे थे यह इन बयानों से पता चलता है, ‘यह अरविंद जी की गलती है कि वह फौरन पेड़ पर […]

Congress ka antim mughal

April 21, 2015 Chander Mohan 0

कांग्रेस का अंतिम मुगल? 56 दिन किसी अज्ञात जगह छुट्टी बिताने के बाद जनाब वापिस आ गए और आते ही उन्हें बेमौसम बरसात से किसानों की दुर्गति की चिंता सताने लगी है। उन्होंने किसानों के लिए विपदा की इस घड़ी में अपनी छुट्टी कम करने के बारे क्यों नहीं सोचा? अब अवश्य उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा है शायद यह प्रभाव हटाना चाहते हैं कि वह वास्तव में पप्पू नहीं हैं। किसानों के लिए जमीन की बात कर कहीं वह अपनी जमीन तलाश रहे हैं। कांग्रेस की बहुत सी समस्याएं हैं। अपने इतिहास में सबसे कम, 44 सांसद, संख्या तक वह गिर चुके हैं। देश का बड़ा हिस्सा, नरेन्द्र मोदी की भाषा में, कांग्रेस मुक्त हो चुका है। […]

Netaji ka Ruhasya

April 18, 2015 Chander Mohan 0

नेताजी का रहस्य 18 अगस्त 1945 को ताईवान के तिहोकु हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की ‘मौत’ तब से ही रहस्य रही है क्योंकि बहुत लोग हैं जो मानते हैं कि (1) उस विमान में बोस थे ही नहीं, (2) हादसा हुआ ही नहीं, (3) वह हादसे में बच निकले थे। चर्चा रही है कि वह रूस पहुंच गए जहां स्टालिन ने उन्हें कैद कर लिया था। यह भी चर्चा है कि उन्होंने जानबूझ कर अपनी मौत की अफवाह फैला दी थी। कई कहते रहे कि वह संन्यासी बन कर हिमालय में चले गए थे। कहा गया कि वह 1985 तक जीवित रहे और उनके अनुयायी उन्हें ‘भगवानजी’ के नाम से जानते थे। उनके किसी […]