Bharat Sarkar Ki Pak Neeti kyaa he? -by Chander Mohan

March 24, 2015 Chander Mohan 0

भारत सरकार की पाक नीति क्या है? पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर नई दिल्ली में उनके दूतावास में आयोजित समारोह में हुर्रियत कांफ्रेंस के अलगाववादी नेताओं की मौजूदगी की भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई। भारत चाहे कश्मीर मसले के समाधान में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को सिरे से खारिज करता हो पर पाकिस्तान हमें बता रहा है कि कश्मीर में उसके अपने बंदे हैं। इससे पहले सांबा तथा कठुआ में फिदायीन हमला भी यही संदेश देता है कि पाकिस्तान की कश्मीर में दखल पूरी है और वह वहां चैन नहीं होने देगा। शायद यही कारण है कि मुफ्ती मुहम्मद सईद को भी कुछ चानण हो रहा है और अफस्पा के बारे अपना रवैया नरम करते हुए अब कहना है […]

Ma aur bete ke beech Congress -by Chander Mohan

March 21, 2015 Chander Mohan 0

मां और बेटे के बीच कांग्रेस सोनिया गांधी के नेतृत्व में 14 पार्टियों के 100 सांसदों ने संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक एक किलोमीटर मार्च कर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विवादास्पद भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। पहली बार इस तरह 10 जनपथ की ऊंची दीवारों से बाहर आकर सोनिया गांधी ने सड़क पर प्रदर्शन किया है। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी तथा लाल कृष्ण आडवाणी सब ऐसा कर चुके हैं लेकिन सोनिया गांधी की ऐसी सक्रियता देश ने पहली बार देखी है। वह अदालत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समन दिए जाने के बाद भी कांग्रेस के नेताओं के साथ मनमोहन सिंह के घर तक मार्च कर चुकी हैं। इस बार उन्हें अधिक समर्थन मिला […]

Woh aayana khud ko bhi kabhi dikhao -By Chander Mohan

March 17, 2015 Chander Mohan 0

वो आइना खुद को भी कभी दिखाओ जिस वक्त देश में यह जबरदस्त बहस चल रही थी कि निर्भया बलात्कार पर आधारित बीबीसी वृत्तचित्र ‘इंडियाज़ डॉटर’ दिखाई जाए या न दिखाई जाए, लुधियाना के एक होटल में काम करने वाली लड़की जो देर रात काम के बाद घर लौट रही थी, के साथ गैंगरेप हो गया। अपने साथ रेप के बाद उस लड़की ने जो कहा वह उल्लेखनीय है, ‘मैंने चूड़ीदार कुर्ता डाला हुआ था। मेरा कोई ब्वाय फ्रैंड नहीं है। मेरा कसूर क्या था? कुछ लोग कहते हैं कि जीन्स डालने से रेप हो जाता है। कुछ महिला के चरित्र को जिम्मेवार ठहराते हैं। मैं किसे दोषी ठहराऊं?’ अपराधी मुकेश सिंह, हिन्दू महासभा तथा कई और समाज के ठेकेदार […]

Mulzim Number 6 -by Chander Mohan

March 14, 2015 Chander Mohan 0

मुलजि़म नम्बर 6 ओडिशा में बिरला समूह की कम्पनी हिंडालको को तालाबीरा 2 तथा 3 ब्लाक अलॉट करने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आरोपी बनाते हुए सीबीआई की अदालत ने उन्हें समन जारी किए हैं। इस मामले में वह मुलजि़म नम्बर 6 होंगे। भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने अपने 75 पृष्ठ के आदेश में लिखा है कि प्रथम दृष्टया यह प्रमाण हैं कि मनमोहन सिंह उस साजिश का हिस्सा थे जिसमें सरकारी कम्पनी नेवेली से छीन कर कोयला ब्लाक हिंडालको को सौंप दिया गया जिससे नेवेली ओडिशा में अपना पावर प्लांट कायम करने में असफल रही और हिंडालको को बहुत फायदा हुआ। उनके अलावा और भी लोग अपराधी बनाए गए हैं जिनमें कुमार मंगलम बिरला तथा पूर्व कोयला […]

Teri Rehbari ka Sawal hai -by Chander Mohan

March 10, 2015 Chander Mohan 0

तेरी रहबरी का सवाल है! जिस उम्मीद से जम्मू कश्मीर में पीडीपी-भाजपा सरकार का गठन हुआ था, वह अब एक दु:स्वप्न में परिवर्तित होती जा रही है। मसरत आलम को रिहा कर तथा उससे पहले जम्मू कश्मीर में शांतमय चुनाव के लिए अलगाववादियों, जेहादियों तथा ‘उस पार’ को श्रेय दे कर मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने जता दिया है कि कश्मीर की अलगाववादी राय को संतुष्ट करने के लिए वह देश की सुरक्षा तथा अखंडता से भी खेलने को तैयार हैं। यह एक विचित्र मुख्यमंत्री है जो अपने प्रदेश में सफल चुनाव के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया कर रहा है! उनका तो एक प्रकार से कहना था कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को नहीं, लोकतंत्र को प्रेरित कर रहा […]

Mother Teresa aur unki seva -by Chander Mohan

March 3, 2015 Chander Mohan 1

मदर टेरेसा और उनकी सेवा मोहन भागवत की इस टिप्पणी को लेकर बवाल मचा है कि मदर टेरेसा द्वारा की गई सेवा के पीछे लोगों को ईसाई बनाने की उनकी भावना थी। कांग्रेस ने उनकी आलोचना की है तथा अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ‘मदर टेरेसा को तो बख्श दो।’ ईसाई संगठन अपनी जगह क्रोधित हैं। इस संदर्भ में मुझे तीन बातें कहनी हैं। एक, मदर टेरेसा करुणा की मूर्ति थीं। उन्होंने कुष्ठ रोगियों को, टीबी से पीडि़त लोगों को, एड्स के मरीजों को गले लगाया और उन्हें राहत दी। उन्होंने बेसहारा तथा लावारिस लोगों में प्यार बांटा। नाली में पड़े लोगों को भी उठा कर गले लगा लेती थीं। जो मानसिक तौर पर कमजोर थे, उन्हें भी उनके […]