राहुल गांधी और उनका ‘मैथ्स’, Rahul Gandhi and his Maths

June 8, 2023 Chander Mohan 0

ममता दीदी का सुर कुछ बदला हुआ है। एकला चलो  की नीति पर चल रही ममता बैनर्जी ने कर्नाटक के चुनाव परिणाम के बाद यू-टर्न ले लिया है। अब वह कांग्रेस को लताड़ नहीं रही और उनका कहना है कि जहां कांग्रेस मज़बूत है वहाँ हम समर्थन देंगे पर जहां क्षेत्रीय दल मज़बूत है वहाँ कांग्रेस को समर्थन देना चाहिए। ममता का कहना है कि “ हमारा आँकलन है कि लोकसभा की 200 सीटों पर कांग्रेस मज़बूत है लेकिन यूपी में सपा, दिल्ली में आप, बंगाल मे तृणमूल, बिहार में जेडीयू- आरजेडी मज़बूत हैं”। यह पहली बार है जब ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ किसी विपक्षी गठबन्धन में कांग्रेस की केन्द्रीयता स्वीकार की है। खुद तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय […]

खेल- खिलाड़ी और खलनायक, Sports, Heroes and Villains

June 1, 2023 Chander Mohan 0

हमारी क्रिकेट को विराट कोहली के बाद अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है।  शुभमन गिल !आईपीएल में शुभमन गिल के पहले शतक के बाद विराट कोहली ने लिखा था, “भावी सम्भावना का नाम गिल है। आगे बढ़ो और नई पीढ़ी का नेतृत्व करो”। शुभमन गिल ने अपने आइडल की बात को गाँठ मार ली लगती है।  आईपीएल में बैंक-टू-बैक तीन शतक बना कर शुभमन ने न केवल रोहित शर्मा की मुम्बई इंडियंस बल्कि उससे पहले विराट कोहली की आरसीबी को भी बाहर निकाल दिया।  लग रहा है कि ‘क्राउन प्रिंस’  अब ‘किंग’ को गद्दी से उतारने जा रहा है !मैं क्रिकेट विशेषज्ञ नहीं हूँ। एक दर्शक को तौर पर मुझे शुभमन गिल में महेन्द्र सिंह धोनी का शांत खेल भी […]

वैश्विक अव्यवस्था और भारत, Global Disorder and India

May 25, 2023 Chander Mohan 0

 क्या पाखंड है। जापान के शहर हिरोशिमा जहां 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने परमाणु बम गिराया था जिससे लाखों लोग मारे गए और बराबर संख्या गम्भीर रूप से बीमार हो गई थी, में इकट्ठे हुए दुनिया के जी-7 शक्तिशाली देशों, अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस, जापान, कैनेडा, जर्मनी और इटली के राष्ट्राध्यक्षों ने ‘परमाणु हथियारों के बिना दुनिया’ का आह्वान किया है और रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया को परमाणु प्रसार बंद करने और परमाणु अप्रसार अपनाने को कहा है। यह सात वह देश हैं जिनके पास विश्व की जीडीपी का 45 फ़ीसदी है,  सैनिक तौर पर शक्तिशाली है और जापान को छोड़ कर बाक़ी सभी परमाणु शक्तियाँ हैं। इनके पास इतने परमाणु हथियार हैं कि वह दुनिया को कई […]

संघीय लोकतंत्र की जीत, Victory of Federal Democracy

May 18, 2023 Chander Mohan 0

आख़िर में कुछ काम नहीं आया। न हिजाब, न हलाल, न टीपूँ सुल्तान, न अज़ान, न केरल स्टोरी, न मुस्लिम आरक्षण, न राम मंदिर और न ही बजरंगबली। जब लोग बदलाव पर उतरते हैं तो किसी की परवाह नहीं करते। कोई नारा उन्हें प्रभावित नहीं करता। कर्नाटक में  83 प्रतिशत हिन्दू जनसंख्या है, मुसलमान 13 प्रतिशत हैं पर लोगों ने भाजपा को नकार दिया क्योंकि उनका ध्यान  उन मुद्दों पर था जो उनकी जेब पर असर डालतें हैं, महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार। कांग्रेस की बम्पर जीत के पीछे व्यापक समर्थन है।  हिमाचल प्रदेश में भी 97 प्रतिशत हिन्दू जनसंख्या है जहां कांग्रेस को अच्छी जीत मिली थी। ध्रुवीकरण और विभाजित करने वाली राजनीति की एक सीमा है जो कर्नाटक के […]

No Image

पाकिस्तान में ख़तरनाक, अराजकता, Dangerous Chaos in Pakistan

May 11, 2023 Chander Mohan 0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल रेंजरस ने इस्लामाबाद में हाईकोर्ट के प्रांगण से गिरफ़्तार कर लिया है। पाकिस्तान में इतिहास दोहराया गया  कि किसी भी राजनीतिक नेता को खुला नहीं छोड़ा जाता जो ताकतवार व्यवस्था को चुनौती देता है।  इमरान खान को सेना ने खड़ा किया था क्योंकि वह नवाज़ शरीफ़ के पर काटना चाहते थे। पर घमंड में इमरान खान खुद को इतना ताकतवार समझने लगे कि सेना को ही चुनौती देने लगे।  उन्होंने एक वरिष्ठ सैनिक अफ़सर पर आरोप लगाया है कि वह उनकी हत्या की साजिश रच रहा है। दो बार पहले प्रयास हो चुका है। इमरान खान पर 100 से अधिक केस हैं जिनसे वह अभी तक बचते बचाते निकल […]

पंजाब: बाबा बोहड़ की विरासत, Punjab: The Legacy Of The Banyan Tree

May 4, 2023 Chander Mohan 0

परकाश (प्रकाश नहीं) सिंह बादल के निधन में  पंजाब ने अपनी सबसे शानदार शख्सियत खो दी है। लगभग 60 साल सरदार बादल हमारी राजनीति के केन्द्र रहे।   वह पंजाब के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने  और उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को सशक्त राजनीतिक शक्ति बना दिया। उनके बारे यह भी कहा जा रहा है कि वह अकाली दल के पतन का कारण भी बने। लेकिन यह बाद में। उन्हें सदा  इस बात के लिए याद किया जाएगा कि  वह 1980 के संकट ग्रस्त और बुरी तरह से घायल और साम्प्रदायिक तौर पर विभाजित पंजाब को उस खूनी चक्रव्यूह से निकालने  में सफल रहे।  उस समय के पंजाब को ऐसा नेता चाहिए था जो उदार हो और जिसका विशाल हृदय हो और […]