Punjab bechean kyon he

June 23, 2015 Chander Mohan 0

पंजाब क्यों बेचैन है? आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस का समारोह धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं आए। बताया गया कि तंजानिया के राष्ट्रपति की यात्रा के कारण वह व्यस्त थे पर अखबारों में छपा है कि वह अकाली दल की दिशा को लेकर खिन्न हैं इसलिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के व्यक्तिगत अनुरोध के बावजूद नहीं पहुंचे। बेहतर होता कि वह आते। आनंदपुर साहिब का देश के इतिहास में विशेष स्थान है जो राजनीतिक मतभेदों से ऊपर होना चाहिए। यह नहीं कि केन्द्र या भाजपा की अकाली नेतृत्व के प्रति शिकायतें जायज़ नहीं हैं। क्योंकि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसलिए अकाली नेतृत्व में हताशा अधिक नज़र आ रही है। लोगों को […]

pugdi apanee sumbaliyega, yeh dilli he

June 16, 2015 Chander Mohan 0

पगड़ी अपनी संभालिएगा, यह दिल्ली है दिल्ली बेवफा है, बेपरवाह है, बेरहम है, यह सब जानते हैं। सदियों से इसका यह इतिहास रहा है। नए लोग आते हैं, नए प्रसंग उठते हैं, नई साजिशें रची जाती हैं पर दिल्ली का स्वभाव नहीं बदलता। जो खुद को शक्तिशाली समझते हैं उन्हें भी आइना दिखा दिया जाता है। अरविंद केजरीवाल का हश्र देखिए। किस तरह सबको धमकाते रहे। सोचा था मैं दिल्ली का मालिक हूं कुछ भी कर सकता हूं कोई मुझे चुनौती नहीं दे सकता पर अब मालूम पड़ गया कि वह अपनी मर्जी का एक अफसर भी नहीं लगा सकते। अधिकार ही नहीं है। अब कभी राष्ट्रपति भवन गुहार लगाने पहुंचते हैं तो कभी गृहमंत्रालय। जब पहले जीतेन्द्र तोमर पर […]

Inaki to expiry date bhi nikal chuki he

June 9, 2015 Chander Mohan 1

इनकी तो एक्सपायरी डेट भी निकल चुकी है सारी जफ्फियां और गले लगा कर खिंचवाई तस्वीरें फिजूल गईं। अतीत की तरह कथित समाजवादी नेता फिर बिछड़ रहे हैं इस बार अंतर केवल यह है कि बिछोह मिलने से पहले हो रहा है। विशेष तौर पर बिहार के आने वाले चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए छ: पार्टियों के विलय की घोषणा की गई थी और यह भी कहा गया कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सभी एक झंडे, एक चुनाव चिन्ह तथा एक नाम के नीचे चुनाव लड़ेंगे। कुछ ही सप्ताह में पता चल गया कि ‘तकनीकी कारणों’ से ऐसा नहीं होने वाला। वरिष्ठ समाजवादी नेता रामगोपाल यादव का कहना है कि अगर हम जल्दबाजी में विलय […]

Na Nau Mun Teal Hoga Na Radha Nachegee

June 2, 2015 Chander Mohan 0

न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी! भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि भाजपा राम मंदिर, धारा 370 तथा समान नागरिक संहिता के मुद्दों से पीछे नहीं हटी। ये अभी भी उसके ‘कोर’ अर्थात् केन्द्रीय मुद्दे हैं लेकिन क्योंकि पार्टी के पास पर्याप्त बहुमत नहीं इसलिए वह इन्हें पूरा नहीं कर सकती इसके लिए भाजपा को अकेले लोकसभा में 370 सीटें चाहिए। अर्थात् न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी और भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर से उसी तरह पल्ला झाड़ रही है जैसे पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर में गठबंधन करते वक्त धारा 370 से पल्ला झाड़ा गया था। अगर कभी 370 सीटें मिल गईं तो यह कहा जाएगा कि हमें तो संसद में शत-प्रतिशत […]

Andhera gum ka pighulne ko he

May 26, 2015 Chander Mohan 0

अंधेरा गम का पिघलने को है! एक साल पूरा हो गया, अच्छे दिन नहीं आए। इतनी जल्दी आ भी नहीं सकते थे। शंघाई में प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘दुख भरे दिन बीते रे भैय्या, सुख भरे दिन आयो रे।’ यह एकदम नहीं हो सकता था। नेतृत्व को अपने लोगों को न केवल ‘सुख भरे दिनों’ के लिए बल्कि मेहनत, तंगी, कुर्बानी के लिए भी तैयार रखना चाहिए कि अचानक परिवर्तन नहीं होगा। अगर इस सरकार के कामकाज का आंकलन करना है तो देखना होगा कि इनसे 12 महीने पहले हम कहां थे? हमारी तो हर नीति को लकवा मार गया था। मुद्रास्फीति 9 प्रतिशत पर थी और विकास दर कम होकर 5 […]

Suit boot ki rajniti

May 19, 2015 Chander Mohan 0

सूट-बूट की राजनीति हमारी राजनीति किस तरह कई बार फिज़ूल बन जाती है यह ‘सूट-बूट’ के जुमले के लगातार प्रयोग से पता चलता है। विदेशों में 56 दिन के अज्ञातवास से लौटे राहुल गांधी को इस संसद अधिवेशन में बहुत आक्रामक अवतार में देखा गया। शायद 56 इंच और 44 सीटों से होश ठिकाने आ गई है। हाल ही हम ब्रिटेन चुनाव देख कर हटे हैं जहां पराजित दोनों नेताओं, एड मिलिबैंड तथा निक कलैग ने नैतिक जिम्मेवारी समझते हुए इस्तीफा दे दिया। गांधी परिवार ऐसी कुर्बानी में विश्वास क्यों नहीं रखता? उलटा राहुल तो भारत की खोज पर निकले हुए हैं। जैसे नकारात्मक कभी नरेन्द्र मोदी तथा अरविंद केजरीवाल थे, ऐसे ही राहुल गांधी भी कोशिश कर रहे हैं। […]