Tasveer teri dil mera behla n sakegi

May 16, 2015 Chander Mohan 0

तस्वीर तेरी दिल मेरा बहला न सकेगी! सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्देश कि सरकारी विज्ञापनों पर नेताओं तथा मंत्रियों की फोटो नहीं छपेगी और केवल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्य न्यायाधीश के फोटो ही छपेंगे, को लोगों ने काफी पसंद किया है। सरकारी कामकाज या उपलब्धियों का प्रचार करने के बहाने नेता अपना प्रचार करते हैं। पंजाब में विशेष तौर पर यह सभी सीमाएं लांघ गया है। ऐसा आभास मिलता है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को अपनी तस्वीरों से इतना प्रेम है कि हर सरकारी विज्ञापन के साथ उनकी बड़ी बड़ी तस्वीरें प्रकाशित की जाती रही हैं। यह मामला तो इतना हास्यस्पद बन गया है कि सरकारी एम्बूलैंस 108 जिसके पैसे केन्द्र सरकार देती है, उस […]

Varshganth pur rajkshma ka tohfa deejeeye

May 12, 2015 Chander Mohan 0

वर्षगांठ पर राज-क्षमा का तोहफा दीजिए जयललिता के बरी होने तथा सलमान खान की सजा पर लगी रोक तथा उसे मिली जमानत से देश हैरान है। यह नहीं कि कुछ गैरकानूनी हुआ है। असंतोष इसलिए है कि न्यायिक प्रणाली आम आदमी के लिए अलग चलती नज़र आ रही है और प्रभावशाली नेताओं तथा सैलिब्रिटी के लिए अलग। जयललिता का आय से अधिक सम्पत्ति रखने का मामला 19 वर्ष चला पर वह 4 मिनट में बरी हो गई। मुकद्दमा झटके खाता चला पर बरी वह फटाफट हो गई। विशेष अभियोजक शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें हाईकोर्ट के सामने अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया। उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने अपने विवेक में जयललिता को 4 साल […]

Punjab mein uttha toofan

May 5, 2015 Chander Mohan 0

पंजाब में उठता तूफान   आता है रहनुमाओं की नीयत मेें फतूर उठता है साहिलों में यह तूफां न पूछिए! पंजाब में मोगा से बाघापुराना का 20 किलोमीटर का सफर कर रही मां-बेटी के साथ बस के अंदर हैवानियत तथा बाद में उन्हें बस से बाहर फेंकना जिसमें 14 साल की लड़की की मौत हो गई और मां बुरी तरह से घायल है, ने एक बार फिर दिल्ली के कुख्यात निर्भया कांड की याद ताजा करवा दी है। बड़ा अंतर है कि दिल्ली वाली बस का मालिक कोई अन्जान व्यक्ति था जबकि पंजाब की बस ऑर्बिट कम्पनी की बस थी जिसका मालिक बादल परिवार है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने अब अपनी ऑर्बिट बसों को सड़कों से हटा […]

Badalan di bus

May 2, 2015 Chander Mohan 0

बादलां दी बस पंजाब में मोगा से बाघापुराना का 20 किलोमीटर का सफर कर रही मां-बेटी के साथ बस के अंदर हैवानियत तथा बाद में उन्हें बस से बाहर फेंकना जिसमें 14 साल की लड़की की मौत हो गई और मां बुरी तरह से घायल है, ने एक बार फिर दिल्ली के कुख्यात निर्भया कांड की याद ताजा करवा दी है। अंतर एक यह है कि दिल्ली की घटना आधी रात की थी जबकि पंजाब की घटना दोपहर तीन तथा चार बजे के बीच की है। पर दूसरा बड़ा अंतर और है। दिल्ली वाली बस का मालिक कोई अन्जान व्यक्ति था जबकि पंजाब की बस ऑर्बिट कम्पनी की बस थी जिसका मालिक बादल परिवार है। पहले हरसिमरत कौर बादल ने […]

BJP Mukt Punjab?

April 28, 2015 Chander Mohan 0

भाजपा मुक्त पंजाब? धूरी उपचुनाव में अकाली दल का उम्मीदवार जीत गया। सुखबीर सिंह बादल उपचुनाव जीतने के माहिर भी हैं। तीन कांग्रेसी विधायकों से इस्तीफा दिलवा कर उन्होंने उपचुनाव करवाए और तीनों जीतने में सफल रहे। कांग्रेस ने यह प्रभाव दिया कि उसका घर बुरी तरह से विभाजित है लेकिन अकाली दल की यह जीत कांग्रेस से भी अधिक भाजपा के लिए बुरी खबर है। विधानसभा में अकाली दल को पूरा बहुमत मिल गया है तथा उसे भाजपा के सहारे की जरूरत नहीं रही। अगर वह चाहे तो भाजपा मुक्त सरकार चला सकता है। लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा का रवैया तीखा हो गया था। कई मामलों में झड़पें हो चुकी हैं। मंत्री अनिल जोशी अपनी सरकार को […]

Ek Kisan ki Maut

April 23, 2015 Chander Mohan 0

एक किसान की मौत किसानों के लिए आयोजित आम आदमी पार्टी की दिल्ली के जंतर मंतर में रैली में एक किसान ने ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। दिल्ली का मंत्रिमंडल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत, आप के हजारों कार्यकर्ता, पुलिस बल और मीडिया कर्मी सब तमाशा देखते रहे। उसकी मौत के बाद भी आप के नेताओं के भाषण जारी रहे रैली रद्द करने के बारे सोचा ही नहीं गया। केजरीवाल ने भी पूरा लम्बा भाषण दिया जिसमें वह पुरानी शिकायत करना नहीं भूले कि ‘पुलिस हमारे कंट्रोल में नहीं है।’ आप के बाकी नेता किस तरह क्रूर असंवेदनशीलता दिखा रहे थे यह इन बयानों से पता चलता है, ‘यह अरविंद जी की गलती है कि वह फौरन पेड़ पर […]