यह इश्क नहीं आसान

June 11, 2014 Chander Mohan 0

यह इश्क नहीं आसान  नरेन्द्र मोदी -नवाज शरीफ मुलाकात से कुछ बदलाव आएगा? कि नवाज शरीफ को निमंत्रण स्वीकार करने में तीन दिन लग गए जिससे पता चलता है कि अपने देश के अंदर ताकतवार भारत विरोधी ताकतों को मनाना उनके लिए कितना कठिन काम रहा होगा। मोदी के शपथ ग्रहण से तीन दिन पहले हेरात में हमारे दूतावास पर हमला करवा पाकिस्तान की आईएसआई ने अपनी ही सरकार को भारत के प्रति अधिक गर्मजोशी दिखाने के खिलाफ चेतावनी दी थी। नवाज शरीफ बारे दो सवाल उठते हैं, (1) क्या वे भारत के साथ वास्तव में संबंध बेहतर करना चाहते हैं? (2) क्या वे ऐसा कर भी

क्या हम एक असभ्य देश हैं?

June 7, 2014 Chander Mohan 0

क्या हम एक असभ्य देश हैं? देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार की घटनाओं से न केवल देश स्तब्ध है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारी घोर बदनामी हो रही है। यौन हमले देश की छवि पर कालिख पोत रहे हैं और बाहर यह सवाल किया जा रहा है कि क्या भारत एक असभ्य देश है? विशेष तौर पर जब से उत्तर प्रदेश में बंदायु में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उनके शव पेड़ से लटका दिए गए, तब से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मामला सुर्खियों में हैं। जिन्होंने इन लड़कियों के साथ बलात्कार किया उन्होंने तो शव छिपाने की भी कोशिश नहीं की। साथ गंगा बहती है। पास जंगल है। वे वहां शव बहा […]

एक पत्र और लिखें प्रियंका

June 4, 2014 Chander Mohan 0

एक पत्र और लिखें प्रियंका डा. मनमोहन सिंह नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के साथ ही नई दिल्ली में रेस कोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री का निवास छोड़ कर मोतीलाल नेहरू मार्ग के उस सरकारी बंगले में चले गए जो पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निवास होता था। शीला दीक्षित ने इस बंगले में 26 ए सी लगवाए थे। इससे पता चलता है कि ये लोग अपने ऐशो आराम के लिए जनता के पैसे के प्रति किस तरह अपराधिक तौर पर लापरवाह हैं। डा. मनमोहन सिंह केवल चार-पांच ए सी ही चाहते हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद प्रणब मुखर्जी को कुछ सप्ताह राष्ट्रपति भवन के गैस्ट हाऊस में रहना पड़ा था क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रपति भवन […]

जेतली क्यों हारे?

May 28, 2014 Chander Mohan 0

जेतली क्यों हारे? लोकसभा चुनावों में सबसे हैरान करने वाला परिणाम अमृतसर से था जहां मोदी लहर में भी भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता अरुण जेतली बुरी तरह से हार गये। नरेन्द्र मोदी की अन्तिम रैली जेतली के पक्ष में थी जहां उन्होंने जेतली को बार बार अपना छोटा भाई बताया और यह संकेत दिया कि भावी सरकार में उनकी भूमिका होगी। लेकिन जेतली को बचा नहीं सके। जेतली क्यों हारे? इसका जवाब कुछ इस तरह है:-      कुछ लोग अपनी हिम्मत से,      तूफान की जद से बच निकले।      कुछ लोग मगर मल्लाहों की,      हिम्मत के भरोसे डूब गये! अरुण जेतली के साथ भी यही हुआ, वे अकालियों के भरोसे डूब गये। हैरानी है कि दिल्ली […]

राजतिलक

May 26, 2014 Chander Mohan 0

राजतिलक 26 मई को नया इतिहास रचा गया। नरेंद्र दामोदर मोदी भारत के नए प्रधानमंत्री बन गए। नेहरूवाद तथा नेहरू खानदान से देश अब पूरा रिश्ता तोड़ रहा है और नया परीक्षण करना चाहता है। देश की आज़ादी के समय नेहरू की नीतियां सही थी। उन्होंने देश को स्थायित्व दिया तथा विकास करवाया पर नेहरू से जुड़ी कांग्रेस पार्टी ने समय के साथ खुद को बदला नहीं जिसका परिणाम है कि पार्टी आज की पीढ़ी की आकांक्षाओं से कट गई। लोग खैरात नहीं चाहते अच्छी सरकार चाहते हैं पर कांग्रेस पार्टी माई-बाप सरकार चलाने का प्रयास करती रही। मनरेगा तथा आधार जैसी योजनाओं के बाद अगर कांग्रेस पार्टी पिट गई तो इसलिए कि उसे मालूम नहीं था कि ज़मीनी हकीकत […]

साईकिल क्यों पंक्चर हुई?

May 24, 2014 Chander Mohan 0

साईकिल क्यों पंक्चर हुई? समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव बेहद नाराज़ हैं। वे तो तीसरे मोर्चे के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे पर लोगों ने ऐसी पिटाई की कि उत्तर प्रदेश में 80 में से केवल 5 सीटें सपा के निशान साईकिल पर जीत पाए। लोगों ने मुलायम सिंह यादव के परिवार का भी वही हाल किया जो दिल्ली में गांधी परिवार का किया या पंजाब में बादल परिवार का किया गया। सबके नीचे से ज़मीन खिसक गई है। इसलिए मुलायम सिंह यादव बेहद खफा हैं और गुस्सा अपने बेटे अखिलेश यादव पर निकल रहा है जो मुख्यमंत्री हैं। मुलायम सिंह इसलिए और भी दु:खी हैं कि उनके बराबर के विपक्षी नेता जयललिता, ममता बनर्जी या […]