Agar Crime Adult He To Suza Bhi Adult Chahiye

December 8, 2015 Chander Mohan 1

अगर क्राईम अडल्ट है तो सजा भी अडल्ट चाहिए 16 दिसम्बर को दिल्ली के कुख्यात निर्भया बलात्कार मामले का उस वक्त नाबालिग अपराधी तीन साल की सजा पूरी करने के बाद बालगृह से रिहा हो जाएगा पर सवाल तो यह है कि ऐसे भेड़ियों को समाज में खुले घूमने की इजाज़त होनी चाहिए सिर्फ इसलिए कि अपराध करते वक्त वह नाबालिग था? जिस वक्त यह रेप हुआ था उस वक्त उन छ: अपराधियों में से यह लड़का सबसे खतरनाक बताया गया था। उसने ही सबको अपराध के लिए उकसाया था। निर्भया के माता-पिता का कहना है कि इसे छोड़ने से पहले इसका चेहरा पूरी दुनिया को दिखाना चाहिए क्योंकि समाज के लिए वह बड़ा खतरा है। इस मामले में चार […]

Mohe Rang De Phirangi

December 1, 2015 Chander Mohan 2

मोहे रंग दे फिरंगी! आमिर खान बुद्धु नहीं है। कितने आराम से अपनी पत्नी के कंधे पर रख कर बंदूक चला दी? वे कहती हैं कि देश का माहौल खराब है इसलिए क्या हमें देश छोड़ देना चाहिए? यह बात आमिर खान ने नहीं कही, कहने वाली उसकी पत्नी है। जो हिन्दू है। सवाल तो यह है कि आमिर खान ने इस निजी बात को सार्वजनिक क्यों किया? अगर किरण ने कोई ‘भयंकर बात’ कह दी तो मियां ने इसे सरेआम क्यों कह दिया? आमिर ने अपनी बीवी के विलाप का क्या जवाब दिया यह भी उसने नहीं बताया। क्या वह अपनी बीवी से सहमत हैं कि भारत जिसने उसे सुपरस्टार बनाया और पीके जैसी फिल्म भी बर्दाश्त की जिसमें […]

Paris Mumbai Nahin He

November 24, 2015 Chander Mohan 0

पेरिस मुम्बई नहीं है 26 नवम्बर को मुंबई पर हमले के सात साल हो जाएंगे। मुम्बई पर 26/11/2008 तथा पेरिस पर 13/11/2015 के आतंकी हमलों में समानता के बारे बहुत कुछ लिखा गया है। मुम्बई पर हुए हमले को विशेषज्ञ ‘थोड़ी लागत पर बड़ा धमाका’ वाला आतंकी हमला कहते हैं। मुम्बई तथा पेरिस दोनों ही जगह वहां हमले किए गए जो भीड़ भरी थीं ताकि अधिक से अधिक लोग हताहत हों और अधिक से अधिक दहशत फैले। मुम्बई में हमारी प्रतिक्रिया धीमी रही थी। पेरिस में तत्काल सेना की टीमें घटनास्थलों पर तैनात कर दी गईं और आतंकियों को खत्म कर दिया गया जबकि मुम्बई के लिए कमांडो दिल्ली से भिजवाए गए जहां शुरू में उन्हें जहाज ही नहीं मिला। […]

Vartman, aur Itihas ke Gude Murde

November 17, 2015 Chander Mohan 0

वर्तमान, और इतिहास के गढ़े मुर्दे पुराना रिश्ता है। भारत ब्रिटेन के साम्राज्य के मुकुट का हीरा कहा जाता था। समय बदलता गया और संतुलन हमारी तरफ झुकता गया लेकिन ब्रिटेन में अभी भी वह लोग हैं जो समझते हैं कि वह भारत को फटकार सकते हैं, लैक्चर दे सकते हैं। मोदी तथा कैमरान के संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में एक पत्रकार ने भारत में ‘बढ़ती असहिष्णुताÓ तथा लंदन में प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन की बात उठा दी। हिंसा की 5-10 घटनाओं के आधार पर कह दिया जाता है कि भारत में असहिष्णुता की लहर चल रही है। ‘द गार्जियन’ अखबार में भारतीय मूल के शिल्पकार अनीस कपूर का लेख छपा है कि ‘भारत में हिन्दू तालिबान तेज़ी से फैल रहा […]

Narendra Modiji humara Pradhan Mantri lotta do

November 10, 2015 Chander Mohan 0

नरेन्द्र मोदीजी, हमारा प्रधानमंत्री लौटा दो पहला संकेत उस वक्त मिल गया था कि भाजपा के लिये बिहार विधानसभा में सब कुछ सही नहीं चल रहा जब अध्यक्ष अमित शाह ने यह कहा था कि ‘गलती से अगर हम हार गये तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।’ यह इस चुनाव की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी थी। अब बिहार में पटाखे फूट रहे हैं और लोगों ने अमित शाह का ही पटाखा बना दिया। जो चुनाव विकास के मुद्दे से शुरू हुआ था उसका अंत पाकिस्तान तथा गाय के पोस्टर से हुआ। अफसोस है कि इस चुनाव अभियान मेें प्रधानमंत्री के पद का भी अवमूल्यन किया गया। नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। हमने उन्हेें देश के विकास के लिये चुना था लेकिन […]

Punjab mein Uthta Toofan

November 3, 2015 Chander Mohan 0

पंजाब में उठता तूफां अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवंत सिंह रामूवालिया पार्टी छोड़ उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं। एक जगह पहले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर चुके हैं कि ‘रामूवालिया ने घाट-घाट का पानी पिया है।’ रामूवालिया भी शुक्रवार को कसमें खाने के बाद कि वह तथा उनका परिवार आजीवन अकाली दल का पानी पियेगा शनिवार को एक और घाट पर पानी पीने पहुंच गए हैं और अकाली दल तड़प रहा है। वह दुखी केवल रामूवालिया के विश्वासघात से ही नहीं, चिंता यह है कि कहीं और चूहे पानी पीने के लिए छलांग तो नहीं लगाने वाले हैं? आखिर रामूवालिया जैसा अवसरवादी व्यक्ति अकाली दल को कभी न छोड़ता अगर […]