Bhajpa ko Dushmuno ki Zaroorat nahin

October 27, 2015 Chander Mohan 0

भाजपा को दुश्मनों की जरूरत नहीं अपने ही वह काम बखूबी कर रहे हैं! भाजपा के मंत्रियों तथा नेताओं द्वारा रोजाना आधार पर विवाद खड़ा करने की प्रवृत्ति में अब पूर्व थल सेनाध्यक्ष तथा राज्यमंत्री वीके सिंह ने नया विस्फोट कर दिया है। हरियाणा में सुनपेड़ की घटना जहां पेट्रोल डाल दो नन्हें दलित बच्चों को जला दिया गया था, का जिक्र करते हुए जनरल सिंह का कहना था, ‘स्थानीय घटनाओं का केन्द्र सरकार से सम्बन्ध मत रखिए। इंक्वायरी चल रही है…यदि वहां किसी ने कुत्ते को पत्थर मार दिया तो सरकार जिम्मेवार है…ऐसा नहीं है।’ जहां तक केन्द्रीय सरकार की जिम्मेवारी का सवाल है जनरल सिंह सही हैं कि हर घटना के लिए उसे जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता […]

Phir Dorahe pur Punjab

October 20, 2015 Chander Mohan 0

फिर दोराहे पर पंजाब पंजाब में फिर अराजक हालात पैदा हो रहे हैं। 1 जून को चोरी की गई श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पवित्र बीड़ के पन्ने साढ़े पांच महीने के बाद कोटकपूरा के बरगाड़ी गांव में बिखरे पाए गए। साफ है कि एक बार फिर पंजाब की फिजा खराब करने की साजिश हो रही है क्योंकि उसके बाद कई जगह से ऐसी ही बेअदबी के और समाचार मिले हैं। ऐसा प्रयास देश के अंदर से हो रहा है या कोई विदेशी एजेंसी पंजाब का 1980 के दशक का इतिहास दोहराने की कोशिश कर रही है, कहा नहीं जा सकता लेकिन यह तो साफ है कि इस गंभीर उत्तेजना से सरकार सही तरीके से नहीं निपटी। पुलिस पांच महीने […]

Suvidhajanak Unteratma

October 13, 2015 Chander Mohan 1

सुविधाजनक अंतरात्मा देश के बुद्धिजीवियों तथा साहित्यकारों द्वारा इस्तीफों का सिलसिला जारी है। एक भेड़चाल शुरू हो गई है। बहुत लोगों की अंतरात्मा जाग उठी है। उनकी शिकायत है कि देश के अंदर असहिष्णुता बढ़ रही है। बुद्धिजीवी तथा साहित्यकार होने के नाते उनसे और बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है इसलिए विरोध जताने के लिए वह अपना इस्तीफा दे रहे हैं। एमएम कालबुर्गी जैसे तर्कवादी लेखक की हत्या निंदनीय है। हमारी विभिन्नता ही हमारी ताकत है। भारत का अभिप्राय ही यह है। सवाल उठने चाहिए। अगर किसी का तर्क पसंद न हो तो इसका अर्थ यह नहीं कि उसकी हत्या कर रास्ते से हटा दिया जाए। दादरी की घटना और भी भयानक है जहां 100 लोगों की भीड़ ने […]

Hum Kaisa Bharat Chahte Hein

October 6, 2015 Chander Mohan 0

हम कैसा भारत चाहते हैं? उत्तर प्रदेश के बिसाहड़ा के दादरी गांव की घटना जहां गौ मांस खाने की अफवाह पर सौ लोगों ने पत्थर मार-मार कर मुहम्मद इकलाख की हत्या कर दी और उसके एक बेटे को इतना मारा कि वह वेंटीलेटर पर है, पर गृहमंत्रालय का कहना है कि धार्मिक उन्माद और देश की धर्मनिरपेक्षता पर हमलों के बारे ‘शून्य बर्दाश्त’ दिखाई जानी चाहिए। गृहमंत्रालय का कहना है कि ‘दादरी की हाल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ को देखते हुए प्रदेशों को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पर इसका मतलब क्या है? एक भीड़ ने इकट्ठे होकर मात्र अफवाह पर उस शख्स की बीवी तथा बच्चों के सामने उसे पीट-पीट कर मार डाला और गृह मंत्रालय इस घटना को […]

Rajdoot udbhut

September 29, 2015 Chander Mohan 1

राजदूत अद्भुत भारत को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता मिलेगी, और समय सीमा में मिलेगी? भारत सरकार की कोशिश है कि संयुक्त राष्ट्र के इस 70वें वर्ष में सुरक्षा परिषद में सही विस्तार हो जाए। प्रधानमंत्री मोदी जोर भी बहुत लगा रहे हैं। यह हास्यस्पद है कि भारत बाहर है और ब्रिटेन-फ्रांस-रूस जैसी घटती ताकतें स्थायी सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुधार के लिए जो सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुआ उससे पता चलता है कि जमीन से आवाज उठ रही है पर अमेरिका, चीन और रूस का रवैया असहयोगपूर्ण है। बराक ओबामा हमारी स्थायी सदस्यता की हिमायत तो कर चुके हैं लेकिन अमेरिका सक्रियता से इस बारे हाथ हिलाने को तैयार नहीं। चीन नहीं चाहेगा कि भारत तथा जापान वीटो […]

Such Kya he?

September 22, 2015 Chander Mohan 0

नेताजी : सच क्या है? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से सम्बन्धित 64 फाइलों को पश्चिम बंगाल की सरकार द्वारा सार्वजनिक किए जाने के बाद अब केन्द्र सरकार पर भी दबाव है कि उसके पास इनके बारे जो 130 फाइलें बंद हैं उन्हें भी सार्वजनिक किया जाए। समझा गया था कि नेताजी की ताईवान के तायहोकु हवाई अड्डे पर 18 अगस्त 1945 को हवाई हादसे में मौत हो गई थी लेकिन तब से ही देश में यह चर्चा रही है कि नेताजी की इस हादसे में मौत नहीं हुई थी। उनके परिवार के कुछ सदस्यों का तो कहना है कि ऐसा कोई हादसा हुआ ही नहीं था। कुछ और लोगों का कहना है कि जिस विमान हादसे में उनकी मौत की […]