Unki, Unke Dwara, Unke Liye

September 15, 2015 Chander Mohan 0

उनकी, उनके द्वारा, उनके लिए कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने पर किसी ने खूब ट्वीट किया है, ‘सोनिया ने सोनिया के सामने सोनिया को एक साल और अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सोनिया ने मंजूर कर दिया!’ यह हास्यस्पद स्थिति देश की सबसे पुरानी पार्टी की है जो एक परिवार की जेबी पार्टी बन कर रह गई है। जैसे इब्राहिम लिंकन ने लोकतंत्र की परिभाषा दी थी उसी तरह कांग्रेस को भी परिभाषित किया जा सकता है, ‘गांधी परिवार की, गांधी परिवार के द्वारा, गांधी परिवार के लिए!’ जो पार्टी अपने इतिहास के सबसे कम आंकड़े, 44 सीटों, पर आकर गिर चुकी है उसकी यह दयनीय स्थिति बन गई है कि वह […]

Kaun Dalega Achkan

September 8, 2015 Chander Mohan 0

कौन डालेगा अचकन? 2017 के शुरू में पंजाब विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसे देखते हुए सभी पार्टियों में मंथन तथा उठक-पटक शुरू हो गई है। महत्वाकांक्षाएं छलांग लगा रही हैं। कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ का कहना है कि ‘कईयों ने अचकन सिलवा ली है।’ लेकिन डालेगा कौन? प्रकाश सिंह बादल/सुखबीर बादल, कैप्टन अमरेन्द्र सिंह या कोई और कांग्रेस नेता, या आप का कोई प्रतिनिधि या खुद सुनील जाखड़? अरविंद केजरीवाल भी अचकन डालने (वह तो अभी तक बुशशर्ट ही डालते हैं) की दौड़ में शामिल हो सकते हैं, जैसी चर्चा पंजाब में शुरू हो चुकी है? आखिर दिल्ली में क्या रखा है छोटी सी आधी-अधूरी हुकूमत है? पंजाब पूरे अधिकार सम्पन्न विकसित राज्य है। तीनों बड़ी पार्टियों अकाली […]

Fareb ki Zindagi

September 1, 2015 Chander Mohan 0

फरेब की जिन्दगी शीना बोरा हत्याकांड से देश स्तब्ध है। अपना अतीत छिपाने के लिए एक मां अपनी बेटी को घर बुलाती है, उसे जबरदस्ती कार में बैठाती है जहां उसका पूर्व पति तथा ड्राइवर उसके साथ मिल कर लड़की की हत्या कर देते हैं। गला मां दबाती है। ऐसी क्रूरता पहले बहुत कम सुनी थी। यह घटना 24 अप्रैल 2012 की है अर्थात् तीन वर्ष हो चुके हैं। इस बीच मां इंद्राणी मुखर्जी अपने तीसरे/चौथे पति पीटर मुखर्जी के साथ मस्त है। यह पति कहता है कि उसे उसकी पत्नी ने अपनी बेटी को अपनी बहन बताया था पर इस पतिदेव ने भी नहीं पूछा कि तुम्हारी बहन/बेटी तीन साल से कहां है? इंद्राणी मुखर्जी का वर्तमान पति पीटर […]

Jinhe Devta Nasht Kurna Chahen

August 25, 2015 Chander Mohan 0

‘जिन्हें देवता नष्ट करना चाहें…’ इस महीने भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध के 50 वर्ष हो जाएंगे। तब से लेकर अब तक इन 50 वर्षों में बहुत कुछ बदल गया। भारत एक उभरती ताकत है जबकि पाकिस्तान के यूएई जैसे पुराने मित्र भी उन्हें छोड़ गए हैं पर तब से एक बात नहीं बदली, वह है पाकिस्तान की सेना की भारत के प्रति दुश्मनी। इस दुश्मनी तथा भारत के बारे कमज़ोर आंकलन (एक-एक पाकिस्तानी सैनिक दस-दस भारतीय सैनिकों के बराबर है-अयूब खान) के कारण पाकिस्तान ने 1971 में अपना आधा हिस्सा गंवा लिया। इस दुश्मनी के कारण पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय खलनायक बन गया। हाल ही में दीनानगर तथा ऊधमपुर पर हमला हुआ लेकिन सवाल तो है कि इससे […]

Mahatmaji inse peeth kur leejiye

August 18, 2015 Chander Mohan 0

महात्माजी इनसे पीठ कर लीजिए जब ब्रिटिश संसद में भारत की आजादी को लेकर बहस हो रही थी तो उनके पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने कहा था, ‘यह तिनकों से बने लोग हैं…यह आपस में लड़ते झगड़ते रहेंगे और भारत राजनीतिक कलह में खो जाएगा।’ अब जबकि भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पछाड़ चुकी है दुख है कि जो बात उस कट्टर भारत विरोधी ने कही थी कि ‘भारत राजनीतिक कलह में खो जाएगा’ उसे सही सिद्ध करने में हमने पूरा जोर लगा दिया है। हाल का संसद अधिवेशन देश को निराश तथा भौचक्का छोड़ गया है। ललित मोदी जैसे मामूली व्यक्ति के कारण संसद ठप्प रही और महत्वपूर्ण आर्थिक कदम रोक दिए गए। जीएसटी जो खुद मनमोहन सिंह तथा […]

Gurdaspur ke baad Udhampur ke baad

August 11, 2015 Chander Mohan 0

गुरदासपुर के बाद ऊधमपुर के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्टि कर दी है कि गुरदासपुर जिले के दीनानगर पर हमला करने वाले तीनों आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। खुफिया एजेंसियां लश्कर-ए-तोयबा, जैश-ए-मोहम्मद तथा हिजबुल मुजाहिद्दीन का नाम लेती हैं। पाकिस्तान भारत के आरोप का प्रतिवाद करता है। ऐसी उनकी आदत है। ऊधमपुर में पकड़े गए नावेद के बारे भी अजमल कसाब की ही तरह यह कहना था कि हमें सबूत दो जबकि उनकी अपनी जांच एजेंसी एफएआई के पूर्व प्रमुख तारिक खोसा ने मुम्बई पर हमले के बारे लिखा है, ‘क्या एक राष्ट्र के तौर पर हमारे पास यह हिम्मत है कि हम असुखद सच्चाई का सामने कर सकें?’ दोनों देशों के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बचाव […]