प्रकृति से जीते मानव से हारे

October 16, 2013 Chander Mohan 0

प्रकृति से जीते मानव से हारे चक्रवाती तूफान फाइलिन की धार कुंद पड़ गई है। जितना यह भयानक तूफान था बहुत तबाही हो सकती थी लेकिन सभी सरकारी एजंसियों ने सही काम किया। मौसम विभाग ने सही बताया कि तूफान कहां आएगा, कब आएगा और इसकी गति क्या होगी। केंद्रीय सरकार के साथ तालमेल कर ओडिशा सरकार तथा आंध्रप्रदेश सरकारों ने लाखों लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। सुनामी के समय भी हमने देखा था कि अगर सरकारी एजंसियां चुस्त रहें तो वह किसी भी प्राकृति आपदा से निपट सकती हैं। 30 अक्तूबर 1999 में ऐसा ही तूफान ओडिशा में आया था। कई सौ लोग मारे गए थे। पूरी अराजक स्थिति थी। ऐसी ही स्थिति हमने हाल ही में उत्तराखंड में […]

हैल्थ विभाग किस मर्ज़ की दवा है

October 13, 2013 Chander Mohan 0

हैल्थ विभाग किस मर्ज़ की दवा है? पहले कहा जाता था कि मच्छर रहेगा, मलेरिया नहीं।  पर आज हालत है कि न केवल मच्छर है, मलेरिया है, बल्कि मलेरिया का बाप डेंगू भी देश भर में लोगों को तड़पा रहा है। हर जगह से समाचार आ रहे हैं कि हस्पताल डेंगू के मरीज़ों से भरे जा रहे हैं और कई हस्पताल ऐसे भी है जहां डेंगू के मरीज़ों के लिए जगह नहीं है। और अगर जगह है तो उन्हें देने के लिए खून के प्लेटलेटस नहीं हैं। दिल्ली में डेंगू की मार पिछले दस वर्ष में सबसे अधिक है। और दिल्ली केवल राजधानी ही नहीं, यहां अगले महीने चुनाव होने वाले हैं फिर भी सरकार सावधान नहीं हुई। पिछले 3/4 […]

गांधी की टोपी के नीचे आज क्या है?

October 9, 2013 Chander Mohan 0

गांधी की टोपी के नीचे आज क्या है? जिसकी बहुत देर से इंतज़ार थी, एक नया भारत उग रहा है। पहले रशीद मसूद को मिली चार साल की कैद और दो दिन बाद लालू प्रसाद यादव को मिली पांच साल की कैद से यह आशा जगी है कि आखिर हमारी राजनीति का शुद्धिकरण शुरु हो रहा है। लालू प्रसाद यादव को सजा देते हुए माननीय जज ने कहा है कि पहले भगवान को सर्वशक्तिमान माना जाता था ‘अब भ्रष्टाचार सर्वशक्तिमान हो गया है।’ चारा घोटाले का जिक्र करते माननीय जज ने कहा है ‘यह मामला इसका उदाहरण है कि किस प्रकार बड़े राजनेता, नौकरशाह तथा बिजनैसमैन ने साजिश के तहत सरकारी खजाने को लूटा है।’ आज के हिसाब से तो […]

हवा का रुख

October 5, 2013 Chander Mohan 0

हवा का रुख पांच विधानसभाओं के चुनाव राजनीति की भावी तस्वीर काफी हद तक साफ कर देंगे। इनमें से चार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा दिल्ली में भाजपा तथा कांग्रेस में सीधी टक्कर है। अगर भाजपा इनमें से तीन भी ले जाने में सफल हो गई तो यूपीए II में बेचैनी बढ़ेगी। अगर भाजपा इन चारों को अच्छी तरह से जीतने में सफल रहती है तो फिर तो इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। नरेंद्र मोदी का पार्टी में बचा खुचा विरोध भी खत्म हो जाएगा। दूसरी तरफ अगर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो केंद्रीय सरकार को स्थायित्व मिलेगा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगेगा। पार्टी के अंदर उनके लाल कृष्ण आडवाणी जैसे विरोधी […]

सर इतना मत झुकाओ…

October 2, 2013 Chander Mohan 1

सर इतना मत झुकाओ… राहुल गांधी को इतनी देर से क्यों पता लगा कि ‘नॉनसैंस’ क्या है? आखिर सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस के कोर ग्रुप ने बाकायदा अध्यादेश लाने को हरी झंडी दी थी। कैबिनेट ने दो बार इसे अपनी सहमति दी थी। कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन का कहना था कि इस अध्यादेश का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामूहिक विवेक को जाता है। इसे पारित करवाने के असफल प्रयास में संसद का अधिवेशन एक दिन के लिये बढ़ाया गया। इस दौरान राहुल गांधी खामोश रहे। और अब अचानक यह विस्फोट कर दिया उस समय जब प्रधानमंत्री विदेशी भूमि में अपने बचे-खुचे रूतबे को कायम रखने का […]

प्रधानमंत्री का बना रहना ही अब ‘नॉनसेंस’ होगा

September 28, 2013 Chander Mohan 2

प्रधानमंत्री का बना रहना ही अब ‘नॉनसेंस’ होगा क्या कांग्रेस के प्रथम परिवार ने अपना बलि का बकरा ढूंढ लिया? सीताराम केसरी, पी.वी. नरसिंहा राव के बाद मनमोहन सिंह? डा. मनमोहन सिंह के बचे खुचे सत्ताधिकार को उनकी ही पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ध्वस्त कर दिया। उन्हें उस समय सार्वजनिक झाड़ डाली गई जब वे अमेरिका यात्रा पर थे और पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा और बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के साथ उनकी मुलाकात होने वाली थी। ऐसी संवेदनशील वार्ताओं से पहले तो विपक्ष भी सरकार की आलोचना से परहेज करता है पर यहां राहुल गांधी ही मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल द्वारा पारित माननीय दागियों को अभयदान देने वाले अध्यादेश को पत्रकार सम्मेलन में घुस कर […]