मोदी का मुक़ाबला नहीं, भाजपा का है , Modi is Invincible: Not So BJP

December 15, 2022 Chander Mohan 0

दिल्ली एमसीडी, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम बतातें हैं कि 1. मोदी का मुक़ाबला नहीं पर भाजपा का है। मोदी ब्रांड सबसे बढ़िया अपने गृह प्रदेश में चलता है बाक़ी जगह चुनौती मिल सकती है। 2. आप राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है पर राष्ट्रीय विकल्प अभी नही है। 3. अभी भी कांग्रेस ही विकल्प लगती है पर हिमाचल प्रदेश की जीत स्थानीय नेताओं के बल पर है। उन्होंने चुनाव स्थानीय मुद्दों पर केन्द्रित रखा। चाहे प्रियंका गांधी को ज़बरदस्ती श्रेय देने की कोशिश हो रही है पर हिमाचल कांग्रेस  का संदेश है कि वह गांधी परिवार के बिना भी जीत सकती है। जिस  दिल्ली में शीला दीक्षित ने 15 साल बढ़िया शासन दिया था वहां से कांग्रेस का […]

मैं निकला ओ गड्डी लेके !, Travelogue : of Dhabas, trucks and Nitin Gadkari

December 8, 2022 Chander Mohan 0

कोविड  के कारण दो साल बंद रहने के बाद अब देश में ट्रैवल की बाढ़ आ गई है। मैं भी अपवाद नहीं हूँ। जब मौक़ा मिलता है निकल जाता हूँ। इस बार जालन्धर से गुरुग्राम गाड़ी से जाने का फ़ैसला किया। पहले जालंधर से दिल्ली या गुरुग्राम जाना बहुत तकलीफ़देह था क्योंकि लुधियाना या अम्बाला या पानीपत जैसे शहरों को पार करना ही चुनौती होती थी। लेकिन अब यह इतना आसान हो गया है कि 2001 की मशहूर फ़िल्म, ग़दर -एक प्रेम कथा, के उदित नारायण द्वारा गाए  गाने को थोड़ा मोड़ते हुए कहा जा सकता है कि ‘ रब जाने कब गुजरा लुधियाना ओ कब जाने पानीपत आया!’ हाँ, मुटियार तो कोई नहीं मिली पर एक बंदा बहुत याद […]

पाकिस्तान: रावलपिंडी और इस्लामाबाद , Pakistan : Rawalpindi and Islamabad

December 1, 2022 Chander Mohan 0

पाकिस्तान मे सत्ता के दो केन्द्र हैं। रावलपिंडी जहां सेना मुख्यालय है, और इस्लामाबाद जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद, सुप्रीम कोर्ट आदि हैं, अर्थात् जहां सरकार हैं। पाकिस्तान की बड़ी त्रासदी है कि इस्लामाबाद का वह महत्व नहीं जो रावलपिंडी का है। सेना का मुख्यालय सारी सरकार पर हावी है। इसीलिए मज़ाक़ में कहाँ जाता है कि बाक़ी देशों के पास सेना है, पाकिस्तान की सेना के पास देश है ! 75 साल में पाकिस्तान की सेना ने तीन बार सत्ता पर क़ब्ज़ा किया और लगभग तीन दशक सीधी सरकार चलाई, जिस बीच भारत के साथ तीन युद्ध भी लड़े। अमेरिका, चीन और साऊदी अरब का पाकिस्तान की सेना के साथ सीधा सम्पर्क है। खाड़ी के तेल-समृद्ध देशों के नज़दीक उसकी […]

विभाजन के लिए कौन ज़िम्मेवार था?, Who Was Responsible For Partition ?

November 24, 2022 Chander Mohan 0

आजकल गढ़े मुर्दे ढूँढने और उखाड़ने का मौसम है। जो 75 वर्ष से पहले घटा उसे लेकर गर्मागर्म बहस हो रही है। देश के विभाजन को लेकर भी बहुत कुछ उछाला जा रहा है। भाजपा द्वारा जारी एक वीडियो में विभाजन के लिए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कम्यूनिस्टों को ज़िम्मेवार ठहराया गया है। नेहरू पर आरोप है कि वह मुस्लिम लीग की पाकिस्तान बनाने की माँग के आगे झुक गए। संघ के नेता इन्द्रेश कुमार का कहना है कि अगर महात्मा गांधी ने नेहरू की जगह सरदार पटेल या सुभाष बोस को अपना सहायक चुना होता तो देश का बँटवारा टाला जा सकता था। यह कथन तथ्यों से खिलवाड़ है। एक, विभाजन के समय पटेल गांधीजी के बराबर  सहायक […]

‘तस्वीरें पलटने से आप इतिहास नहीं पलट सकते’, Remembering Nehru for his huge contribution towards the country

November 17, 2022 Chander Mohan 0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक दिलचस्प टिप्पणी की है, “ अगर नेहरूजी आईआईटी की स्थापना न करते तो मैं चाय बेचता होता”। केजरीवाल आईआईटी खड़गपुर से पढ़ कर निकले थे। अब ज़रूर वह राजनीति में हैं पर इस कथन के द्वारा वह यह स्वीकार कर रहें हैं कि ज़िन्दगी में उन्हें और उनके जैसे अनेकों को मौक़ा इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने शिक्षा उन उच्च संस्थानों से प्राप्त की थी जिनकी स्थापना पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। न केवल आईआईटी बल्कि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैडिकल साईंस,अटौमिक एनर्जी कमीशन, सीएसआईआर,ओएनजीसी, कोल इंडिया, आईआईएम, भाखड़ा डैम सब की स्थापना नेहरू के समय हुई थी। जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में  भारत के अंतरिक्ष अभियान की नींव रखी गई थी। […]

अपने से भिड़ रहा पाकिस्तान, Pakistan In Conflict With Itself

November 10, 2022 Chander Mohan 0

बेनजीर भुट्टो की हत्या.27 दिसम्बर 2007 को रावलपिंडी में एक रैली में हुई थी। यह उनकी हत्या का पहला प्रयास नहीं था। दो महीने पहले 18 अक्तूबर 2007 को जब वह निर्वासन से कराची लौटी थीं तो हवाई अड्डे से रैली की तरफ़ जाते हुए दो बड़े बम विस्फोट हुए थे। बेनजीर बच गईं थीं पर विसफोट इतने भारी थे कि 139 लोग मारे गए और 450 घायल हो गए थे। इमरान खान पर जो क़ातिलाना हमला हुआ उससे पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो की हत्या के घटनाक्रम की याद ताज़ा हो गई है। क्या यह ट्रेलर है? कराची के द डौन अख़बार ने अपने सम्पादकीय में देश को चेतावनी  दी है कि, ‘ सब पक्षों को एकमत होना चाहिए कि […]