डानल्ड ट्रम्प का जंगल साम्राज्यवाद, Donald Trump’s Jungle Imperialism

January 15, 2026 Chander Mohan 0

स्कूल में पढ़ा करते थे कि ‘माइट इज़ राइट’, जिसका हिन्दी अनुवाद ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ बताया गया। जो ताकतवार है वह कुछ भी कर सकता है। इसी सिद्धांत का नया संस्करण हम नए वर्ष में देख रहें हैं। अमेरिका ने अपने सैनिक भेज कर वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नि को उनकी राजधानी कराकस में अपने महल के बेडरूम से उठा लिया और उन्हें न्यूयार्क ले आए जहां हथकड़ी लगे निकोलस मादुरो को अदालत के सामने पेश किया गया। उन पर आरोप है कि वह ‘नार्को-टैरेरिजम’ अर्थात् नशे के आतंकवाद में संलिप्त हैं। डानल्ड ट्रम्प कह रहें हैं कि अब वह वेनेज़ुएला को चलाएँगे और उसके विशाल तेल भंडार, जो दुनिया में सबसे अधिक है, को सम्भालेंगे। […]

भारत और बांग्लादेश: बिगड़ता खेल, This Is No Cricket Mustafizur

January 8, 2026 Chander Mohan 0

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम ख़ालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर विशेष तौर पर ढाका गए जहां उन्होंने बीएनपी के नेता और खालिदा जिया के बेटे तारीक रहमान को प्रधानमंत्री मोदी का शोक पत्र भी दिया। जिस समय भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बहुत तनाव पूर्ण है जयशंकर की ढाका यात्रा को रिश्तों को पटरी पर लाने का प्रयास समझा गया। अपने दो पड़ोसियों, चीन और पाकिस्तान, के साथ पहले ही हमारे तनावपूर्ण सम्बंध हैं। हम बांग्लादेश को भी उस तरफ़ खिसकने से रोकना चाहतें है।जयशंकर का कूटनीतिक प्रयास अच्छा था पर कुछ ही दिनों में उस पर पानी फेर दिया गया। मामला क्रिकेट से जुड़ा है। बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिज़ुर रहमान […]

निराशाजनक वर्ष का आशापूर्ण समापन, Hopeful Ending To A Disappointing Year

January 1, 2026 Chander Mohan 0

 नया साल शुरू हो रहा है। यह अहसास है कि देश कितना बदल गया !यह वह भारत नहीं रहा जिसमें हम जन्मे पले थे। हमने तो वह समय भी देखा है जब फ़ोन पर बात करने के लिए पहले एक्सचेंज पूछता था, “नम्बर प्लीज़”। फियट कार लेने के लिए मुख्यमंत्री की चिट चाहिए थी। देश भुखमरी से भी गुज़रा था और अमेरिका से सहायता माँगनी पड़ी थी। चीन से मार खाई थी पर बांग्लादेश भी बनवाया था। तब से लेकर अब तक खान-पीन, रहन-सहन सब सुधर गया। सर्दी में उत्तर भारत में लगभग हर कोई जैकेट में नज़र आता है। भारत एक उभरती ताक़त है जो दुनिया मान भी रही है, और कई देश रूकावटें खड़ी करने की कोशिश भी […]

बच्चों को उनका बचपन लौटा दो, Childhood Endangered

December 25, 2025 Chander Mohan 0

पिछले कुछ सप्ताह में कई अलग जगहों से स्टूडेंट्स द्वारा आत्महत्या करने के दुखदाई समाचार पढ़ने को मिलें हैं। जिस उम्र में बच्चों के खेलने कूदने के दिन है, कुछ मुक्ति पाने के लिए अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं। दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल की दसवीं क्लास के 16 वर्षीय लड़के ने एक मैट्रो स्टेशन से छलांग लगा कर जान दे दी और यह नोट छोड़ गया, “सॉरी मम्मी, आपका इतनी बार दिल तोड़ा, अब लास्ट बार तोड़ूँगा”। इस एक वाक्य के पीछे बच्चे की कितनी मजबूरी छिपी थी? वह बच्चा क्या क्या बर्दाश्त करता रहा होगा कि यह आख़िरी कदम उठा लिया? क्या कहीं से कोई सहारा नहीं मिला? कोई समझाने वाला नहीं? स्कूल में भी […]

वंदे मातरम जोड़ता है,तोड़ता नही, Vande Matram Unites, Not Divides

December 18, 2025 Chander Mohan 0

यह संतोष की बात है कि इस बार संसद चल रही है। रूकावट कम डाली गई और कई प्रभावशाली भाषण सुनने को मिले पर संसद में वंदे मातरम को लेकर 10 घंटे की जो बहस हुई है वह मेरी समझ के बाहर है। इस महान राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगाँठ पर इसके कवि को श्रद्धांजलि देना और आज़ादी की लड़ाई में इसके योगदान को याद करना अलग बात है, पर यहाँ तो इस गौरवमय क्षण को अपने राजनीतिक विरोधियों पर गोलीबारी करने के लिए इस्तेमाल किया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने तो यहां तक कह दिया कि क्योंकि इस राषटीय गीत के कुछ हिस्से काट दिए गए तो यह तुष्टिकरण का मामला बन गया जिसने देश के विभाजन की नींव […]

कूटनीतिक धुंध में भारत- रूस, Diplomatic Fog and Indo-Russia

December 11, 2025 Chander Mohan 0

रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी दो दिन भारत यात्रा से बहुत संतुष्ट लौटें होंगें। उन पर पश्चिम के देशों ने प्रतिबंध लगाया हुआ है, उन्हें वॉर क्रिमिनल तक कहा जा रहा है, पर यहाँ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री उनका भव्य स्वागत कर रहे थे। हवाई अड्डे पर नरेन्द्र मोदी ने पुतिन को हग किया, दोनों एक ही कार में बैठ कर वह प्रधानमंत्री के निवास स्थान तक पहुँचे जहां उनके लिए प्राईवेट डिनर रखा गया। यह कूटनीतिक शिष्टाचार के सामान्य कदम नहीं हैं। जिसे लंडन के गार्डियन अख़बार ने मोदी -पुतिन ‘ब्रोमांस’ अर्थात् बिरादर+रोमांस,कहा है पश्चिमी राजधानियों में निश्चित तौर पर अखरा होगा। यूक्रेन युद्ध द्वारा अंतराष्ट्रीय कानून के खुले उल्लंघन के बावजूद पुतिन अपने लोगों को […]