सोनिया गांधी की संदिग्ध विरासत (Sonia Gandhi’s Doubtful Legacy)
सोनिया गांधी का कहना है कि उनका रिटायर होने का वक्त आ गया है। उनका गोवा में नंगे पांव मज़े से साईकल चलाते का चित्र भी प्रकाशित हुआ है। जहां सब उनके लिए ’हैप्पी रिटायरमैंट’ की कामना करेंगे वहां उनकी बेटी प्रियंका के यह कहने से कि राय बरेली से मदर ही अगला चुनाव लड़ेंगी, मामला कुछ उलट-पुलट हो गया है। अभी तो यह ही स्थिति नज़र आती है कि वह रिटायर भी होंगी और नहीं भी! शायद इसमें भी कुछ ‘ड्रमैटिक’ हो! सोनिया गांधी 19 वर्ष कांग्रेस की अध्यक्षा रहीं। जब राजीव गांधी राजनीति में प्रवेश करना चाहते थे तो सोनिया के अपने शब्दों में उन्होंने “टाईग्रस की तरह” उस कदम का विरोध किया था। लेकिन बाद में, उनके […]