राष्ट्रवाद की परीक्षा (The Test of Nationalism)

April 12, 2016 Chander Mohan 0

जिस कश्मीर के लिए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दिया उस कश्मीर में भाजपा के राष्ट्रवाद की परीक्षा हो रही है। यह वही कश्मीर है जहां तिरंगा लहराने के लिए भाजपा के बड़े नेताओं ने यात्राएं निकाली थीं और पुलिस की सुरक्षा में तिरंगा लहराया था। नरेन्द्र मोदी भी एक यात्रा में शामिल थे। उसी तिरंगे को लहराने की मांग को लेकर श्रीनगर में एनआईटी के छात्रों को बेरहमी से पीटा गया। और यह उस कश्मीर में हुआ जहां भाजपा सरकार में शामिल है। आखिर इन छात्रों का कसूर क्या था? वह ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे तथा तिरंगा फहराना चाहते थे। उनके अनुसार पुलिस ने उन्हें बताया कि ‘तुम यहां हिन्दोस्तान जिन्दाबाद के […]

यह सुपर रिच माफिया है असली देशद्रोही (This Super Rich Mafia is Real Traitor)

April 5, 2016 Chander Mohan 0

विजय माल्या का पलायन नरेन्द्र मोदी की सरकार पर पहला धब्बा है नहीं तो आज तक इस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष के पास भी कहने को कुछ नहीं था। कोई 2जी जैसा घपला नहीं। नीचे भ्रष्टाचार चाहे कम नहीं हुआ पर ऊपर अवश्य इसमें स्पष्ट कमी नज़र आती है लेकिन यह विजय माल्या प्रकरण छवि खराब करने की क्षमता रखता है। बैंक, ईडी, सेबी, पीएफ विभाग, कर्मचारी जिन्हें वेतन नहीं मिले थे, सब उसके बारे शिकायत कर रहे थे। अब अटार्नी जनरल ने एक टीवी चैनल को बताया है कि हम उसे रोक नहीं सकते थे क्योंकि किसी भी अदालत ने ऐसा हुकम नहीं दिया था। यही तो सवाल है कि सरकार ने उसके खिलाफ अदालती निर्णय […]

कुछ न समझे खुदा करे कोई! (Kuch Na Samjhe Khuda Kure Koi)

March 29, 2016 Chander Mohan 0

लाहौर के गुलशन-ए-इकबाल पार्क में एक आत्मघाती आतंकवादी ने खुद को बमों से उड़ा दिया और साथ 70 और लोगों को ले मरा। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेवारी ली है। इस संगठन का कहना है कि उसने मुमताज कादरी जिसको पाकिस्तान के पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर की हत्या के आरोप में फांसी लगाई गई थी, की मौत के बदले में यह विस्फोट किया है। लेकिन फांसी तो सरकार तथा कानून ने लगाई थी, बदला बेकसूर महिलाओं तथा बच्चों से क्यों लिया गया? जेहादी इस्लाम अब नियंत्रण से बाहर चला गया है वह उन्हें ही निशाना नहीं बना रहा है जिन्हें वह दुश्मन समझता है बल्कि जिस समाज ने उसे पैदा किया था उसका भी खून बहाया जा […]

गोवा थाईलैंड न बन जाए (Hope Goa does not become another Thailand)

March 22, 2016 Chander Mohan 0

यह लेख मैं गोवा में कुछ दिन व्यतीत करने के बाद लिख रहा हूं। गोवा पर किस तरह का दबाव है यह हवाई अड्डे पर ही समझ आ गई थी जब हमारे साथ छोटे बच्चों को देख कर टैक्सी वाले ने चेतावनी दी कि ‘‘बच्चों को संभाल कर रखो।’’ यह चेतावनी अंत तक कानों में गूंजती रही क्योंकि खूबसूरत गोवा के शांत वातावरण, चमकती रेत, उठती लहरों के बीच एक ऐसा भी गोवा खड़ा हो रहा है जो बदसूरत है, बदनाम है तथा जिसे माफिया समझा जाता है। गोवा को 1970-80 के दशक में हिप्पयों ने खोजा था। यहां की हरयाली, ताड़ तथा नारियल के पेड़ तथा लोगों के सरल स्वभाव ने उन्हें वहां आकर्षित किया था। क्योंकि अधिक दखल […]

अंग्रेजी मीडिया और मिस्टर मोदी (English Media and Mr. Modi)

March 15, 2016 Chander Mohan 0

‘…स्पष्ट है कि कन्हैया जन्मजात से ही ऐसी प्रतिभा का स्वामी है जिसकी एक-एक बात को लाखों लोग मंत्रमुग्ध हो मौन और ध्यान से सुनते हैं…बहुत कम लोग इस बात से इन्कार करेंगे कि यह सितारा अवश्य चमकेगा। कुछ लोग तो यहां तक मानने लगे हैं कि वह एक दिन प्रधानमंत्री बनेगा…।’ यह शब्द अंग्रेजी मीडिया के अपने ‘चमकते सितारे’ करण थापर के हैं जो उन्होंने हाल ही में एक लेख में लिखे हैं और वह उस कन्हैया के बारे लिख रहे हैं जो देशद्रोह के मामले में छ: महीने की जमानत पर है, जिसने हाल ही में ‘डंके की चोट’ पर कहा था कि कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर सेना महिलाओं से बलात्कार कर रही है, और जिस […]

जेएनयू में ‘संक्रमण’ (Infection in JNU)

March 8, 2016 Chander Mohan 0

जेएनयू की हालत से परेशान दिल्ली हाईकोर्ट की माननीय न्यायाधीश प्रतिभा रानी ने टिप्पणी की है कि ‘जब भी शरीर में संक्रमण फैलता है पहले मुंह के रास्ते दवाई देकर उसे फैलने से रोकने का प्रयास किया जाता है…कई बार सर्जरी करनी पड़ती है लेकिन अगर संक्रमण इतना फैल जाए कि मांस गलने लगे (गैंग्रीन) तो अंग काटना ही एकमात्र इलाज रह जाता है।’ जो लोग कन्हैया की रिहाई को बड़ी जीत समझ रहे हैं उन्हें न्यायाधीश की यह चेतावनी गंभीरता से लेनी चाहिए। वह दूषित अंग को अलग करने की चेतावनी भी दे रहीं हैं। जो लैफटिस्ट तथा कथित बुद्धिजीवी कन्हैया को मिली अंतरिम जमानत पर विजय दिवस मना रहे हैं उन्हें माननीय न्यायाधीश के पूरे फैसले को पढ़ना […]