70 के उस पार (Crossing 70 Years)

February 9, 2016 Chander Mohan 1

मैं 70 बसंत पार कर गया हूं। जिन्दगी कितनी जल्दी बीतती है यह अब कुछ आभास हो रहा है। पुरानी फिल्म ‘शोर’ के एक गाने की पंक्ति याद आती है, ‘कुछ पल के जीवन से एक उम्र चुरानी है!’ जब इंसान छोटा होता है तो 50 वर्ष आयु वाले को बहुत बूढ़ा समझता है लेकिन जब 50 वर्ष तक खुद पहुंचता है तो प्रतिक्रिया होती है अभी तो 50 का ही हूं! फिर 60! फिर 70! आगे कितने साल हैं यह कोई नहीं जानता। लेकिन विचलित नहीं होना चाहिए। जो होगा सो होगा। मेरा कर्म में पूरा विश्वास है। खुद को पूरी तरह व्यस्त रखता हूं इसलिए जिसे पंजाबी में ‘सत्तरय्या भत्तरय्या’ कहा जाता है वैसा नहीं हूं। पूजा-पाठ में […]

भारत सरकार और पाकिस्तान का चिकन (Government of India and Pakistani Chicken)

February 2, 2016 Chander Mohan 0

खान अब्दुल गफ्फार खान जिनके नाम पर पेशावर के पास बाचा खान विश्वविद्यालय बनाया गया है, देश के विभाजन के खिलाफ थे। जब कांग्रेस विभाजन के लिए तैयार हो गई तो बादशाह खान नाराज़ हो गए और उन्होंने सवाल किया था कि हमें किसके सहारे छोड़ा जा रहा है? बाचा खान विश्वविद्यालय पर आतंकी हमले के बाद उनका पाकिस्तान की अवधारणा का विरोध एक बार फिर सही साबित हो रहा है। विश्वविद्यालय के छात्र बताते हैं कि हमला करने वाले ‘बिलकुल हमारे जैसे थे।’ उनके जैसे तो वह होंगे ही क्योंकि वह हैं तो उनमें से ही। पाकिस्तानी कौम का यह दुर्भाग्य है कि उनका अपना ही एक हिस्सा उन जानवरों की तरह है जो अपनी ही संतान को खा […]

शाह बनेंगे शहनशाह? (Will Shah become Shahenshah)

January 27, 2016 Chander Mohan 0

लाल कृष्ण आडवाणी तथा मुरली मनोहर जोशी की अनुपस्थिति में अमित शाह फिर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं। जिस तरह उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन मिला हुआ है संभावना यही लगती है कि पार्टी अमित शाह के नेतृत्व में ही अगले चुनाव मैदान में भी उतरेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2014 का चुनाव जीता। उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड तथा जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक चुनाव पार्टी जीतती चली गई। जम्मू कश्मीर में पहली बार भाजपा सत्ता में घुसपैठ करने में सफल रही चाहे इस वक्त इस गठबंधन का भविष्य अनिश्चित नज़र आता है। लेकिन जहां इतनी कामयाबी मिली हो कहीं लापरवाही भी आ जाती है जिसका परिणाम दिल्ली तथा बिहार में पराजय […]

हम हिन्दोस्तानी (Hum Hindustani)

January 25, 2016 Chander Mohan 0

गणतंत्र दिवस वह मौका है जब हम अपने अतीत, वर्तमान तथा भविष्य की तरफ नज़र दौड़ाएं। आत्ममंथन करें कि क्या हमें जहां पहुंचना था वहां हम पहुंच सके हैं? अगर नहीं तो कहां कमी रह गई, क्या कुछ करना बाकी है? आजादी से पहले राम प्रसाद बिसमिल जो बाद में शहीद कर दिए गए थे, ने लिखा था, कभी वो दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे जब अपनी ही जमीं होगी और अपना ही आसमां होगा अब हमें आजाद हुए साढ़े 68 साल हो गए हैं। यह वक्त काफी होता है यह जायज़ा लेने के लिए कि क्या हम सही रास्ते पर हैं क्योंकि बिसमिल ने यह भी लिखा था, उरूज़ कामयाबी पर कभी हिन्दोस्तां होगा! क्या हम उस […]

आमिर खान और अदनान सामी (Aamir Khan and Adnan Sami)

January 19, 2016 Chander Mohan 0

भाजपा के कुछ नेताओं ने आमिर खान का असहिष्णुता वाला बयान आलोचना के लिए फिर बस्ते से निकाल लिया है जिसमें आमिर खान ने कहा था कि देश के अंदर हालात को देख कर उनकी पत्नी इतनी घबरा गई कि उसने यह सवाल किया कि क्या देश छोडऩे का समय आ गया है? आमिर खान के बयान में उल्लेखनीय है कि उसने अपनी पत्नी, जो हिन्दू है, के कंधों से बंदूक चला दी थी। अगर दम होता तो कहता कि मैं यह कह रहा हूं, पर नहीं ‘मैं’ तो स्तब्ध रह गया कि पत्नी ने इतनी बड़ी बात कह दी। उस वक्त खुद को असहिष्णुता के प्रति असहिष्णु बताना फैशन था। फिल्म उद्योग में सबसे पहले शाहरूख खान ने यह […]

पंजाब में ‘खतरनाक खेल’ (Dangerous Game In Punjab)

January 12, 2016 Chander Mohan 0

पिछले साल 27 जुलाई को दीनानगर के पुलिस थाने पर हमला और अब 2 जनवरी को पठानकोट के एयरबेस पर हमला यह बताता है कि पाकिस्तान के जेहादियों का फोकस कश्मीर से हट कर पंजाब की तरफ हो रहा है। ‘रा’ के पूर्व प्रमुख एएस दुल्लत का मानना है कि पंजाब में कुछ खतरनाक खेल चल रहा है जिसकी तह तक जाना जरूरी है। रक्षा विशेषज्ञ सुशांत सरीन का भी कहना है कि आतंकवाद के जरिए पंजाब में दोबारा मिलिटैंसी को भड़काने की कोशिश हो रही है। पंजाब की पाकिस्तान के साथ लम्बी 460 किलोमीटर सीमा है जहां कई जगह हैं जहां से अभी भी घुसपैठ हो सकती है। पर दुर्भाग्यवश हम अभी भी इस स्थिति से निपटने के लिए […]