bharat mein obama -by Chander Mohan

January 24, 2015 Chander Mohan 0

भारत में ओबामा रविवार को जब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का विमान एयरफोर्स-वन कोहरे भरे मौसम में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा तो दुनिया विश्व के सबसे ताकतवर लोकतंत्र अमेरिका तथा सबसे बड़े लोकतंत्र मेज़बान भारत के रिश्तों में वह गर्मजोशी देखेगी जो आजतक नहीं देखी गई। गणतंत्र दिवस पर बराक ओबामा का मुख्य अतिथि बनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि भी है जिन्होंने वर्षों अमेरिकी वीज़ा नहीं दिए जाने की कड़वाहट को एक तरफ रखते हुए देश हित में अमेरिका के साथ घनिष्ठ रिश्ते बनाने के लिए कदम उठाए हैं। बराक ओबामा ने भी बराबर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। आज दोनों में वह घनिष्ठता नज़र आ रही है जो बराक […]

Deilli ke Bunti aur Babli -By Chander Mohan

January 20, 2015 Chander Mohan 0

दिल्ली के बंटी और बबली एमरजेंसी के बाद चुनाव में इंदिरा गांधी तथा कांग्रेस का साथ छोड़ जनता पार्टी में आए बाबू जगजीवन राम से मैं जालन्धर के सर्कट हाउस में मिला था। उनकी कलाबाजी के बारे पूछा तो जवाब मिला, ‘बेटा, यह राजनीति है, धर्म नीति नहीं।’ अब जबकि किरण बेदी दिल्ली में भाजपा की सीएम पद की उम्मीदवार घोषित कर दी गई है, बाबूजी के यह शब्द मेरे कानों में गूंज रहे हैं। किरण बेदी ने मार्च 2013 में गुजरात दंगों को लेकर नरेन्द्र मोदी की आलोचना की थी, वही अब दो बरस के बीच उनके ‘प्रेरणादायक नेतृत्व’ की तारीफ कर रही हैं और उन्हें दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा करार दे रही हैं। इसके बावजूद किरण बेदी […]

कांग्रेस के चेहरे की धूल

January 13, 2015 Chander Mohan 0

कांग्रेस के चेहरे की धूल जम्मू कश्मीर तथा झारखंड के नतीजों के बाद कांग्रेस में दहशत फैल गई है। पार्टी का ग्राफ लगातार गिर रहा है और कोई इसे संभालने वाला नज़र नहीं आता दूसरी तरफ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा बुलंदियों पर है जिसे देख कर कांग्रेस के मायूस कार्यकर्ता कह सकते हैं, एक वह हैं जिन्हें तस्वीर बना आती है एक हम हैं लिए अपनी ही सूरत को बिगाड़। पार्टी कार्यकर्ता सोनिया गांधी से गुहार कर रहे हैं कि ‘मैडम कुछ करो’ और हर हार के बाद राहुल गांधी उसकी जांच के लिए कमेटी बैठाने का ऐलान कर देते हैं। मैं समझता हूं कि कमेटी बैठाने की तो जरूरत ही नहीं राहुल गांधी अगर आइना देख लें […]

मत बहको इतना पीके

January 6, 2015 Chander Mohan 2

मत बहको इतना पीके मैंने पीके देखी है। अच्छी तरह से निर्मित फिल्म है। अदाकारी अच्छी है। फिल्मांकन, संगीत सब अच्छे हैं पर निश्चित तौर पर फिल्म हिन्दू धर्म का उपहास उड़ाती है और बाकी धर्मों को एक प्रकार से बख्श देती है। ठीक है बाबाओं तथा लोगों को ठगने के उनके तरीकों को नंगा किया गया है। आडम्बर के खिलाफ संदेश है। इसकी तो सदा ही जरूरत रहेगी लेकिन इसके साथ हिन्दू देवी-देवताओं का भी मज़ाक उड़ाया गया। हिन्दुओं के असम्मान के आरोपों को खारिज करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी का कहना है कि फिल्म में मानवता का पाठ पढ़ाया गया है और यह महात्मा गांधी तथा संत कबीर के आदर्शों पर आधारित है। यह सही नहीं है। महात्माजी […]

अजीब दास्ताँ है यह !

December 30, 2014 Chander Mohan 0

अजीब दास्तां है यह! जम्मू कश्मीर तथा झारखंड के चुनाव परिणाम बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की बढ़त लगातार जारी है। यह सही है कि प्रधानमंत्री के भरसक प्रयास के बावजूद पीर पंजाल के पार कश्मीर वादी में भाजपा को भारी निराशा लगी है। केवल 2 प्रतिशत वोट मिले हैं और वादी में पार्टी का खाता नहीं खुला। कश्मीरी मुसलमानों को अपनी तरफ खींचने के लिए पार्टी ने धारा 370 पर अपना स्टैंड भी अस्पष्ट कर दिया लेकिन लोगों ने वादी में भाजपा को पसंद नहीं किया। लद्दाख से भी यही संदेश है। भाजपा केवल जम्मू का प्रतिनिधित्व कर रही है लेकिन इसके बावजूद इन चुनावों का अगर कुछ संदेश है तो यह कि अखिल भारतीय स्तर पर […]

भारत का रत्न

December 25, 2014 Chander Mohan 0

भारत का रत्न जो लोग अटलजी को नजदीक से जानते हैं वह उनकी विनम्रता, सरलता तथा सहजता से मुग्ध हुए बिना नहीं रहे। मैं बहुत नजदीकी से उन्हें जानने का दावा तो नहीं करता पर आधा दर्जन बार उन्हें निकटता से मिला हूं और हर बार मन में यह प्रभाव रहा कि ‘इतना बड़ा आदमी है पर कितना सरल है?’ यह प्रभाव देने का प्रयास नहीं कि वह हैं अटल बिहारी वाजपेयी। जब वह विपक्ष के नेता थे और उन्हें भावी प्रधानमंत्री देखा जाता था तो मेरे निमंत्रण पर एक बार जालन्धर आए थे। किसी को कोई कष्ट नहीं दिया। हरेक से घुलमिल कर बातें कीं। भाषण देने की उनकी क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है। किसी को भी रक्षात्मक […]