‘परमात्मा’ बीमार हैं !

November 17, 2014 Chander Mohan 0

‘परमात्मा’ बीमार हैं! ‘परमात्मा’ बीमार हैं इसलिए पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट के सामने पेश नहीं हो सकते। मेरा अभिप्राय हिसार के नजदीक सतलोक आश्रम के संत रामपाल से है जिन्हें 17 तारीख को अदालत की अवमानना के मामले में अदालत के सामने पेश होना था पर उन्होंने मैडिकल सर्टिफिकेट भेज दिया कि वह ‘बीमार’ हैं। अदालत की अवमानना के मामले में उनके गैर जमानती वारंट निकाले गए थे पर संत रामपाल जिन्हें उनके भक्त ‘परमात्मा’ कहते हैं हाजिर नहीं हो रहे। अब उनके डाक्टरों का कहना है कि उन्हें तीन दिन के आराम की और जरूरत है। उल्लेखनीय है कि संत रामपाल 2006 में हुई हत्या के एक मामले में आरोपी हैं। जो रुख संत रामपाल तथा उनके अनुयायियों ने […]

मंत्री-मंडल विस्तार से सन्देश

November 11, 2014 Chander Mohan 0

मंत्रिमंडल विस्तार से संदेश मैं कभी मनोहर पर्रिकर को नहीं मिला। देखा भी नहीं। लेकिन उनके बारे जो पढ़ा और जो सुना उससे बहुत प्रसन्न हूं कि उनके जैसे व्यक्ति को देश का रक्षा मंत्री बनाया गया है। क्या आप सोच सकते हैं कि आजकल के वाईआईपी युग में एक मुख्यमंत्री अपनी कार चला कर बाजार जाएं, गाड़ी पार्क करने की जगह खुद ढूंढें और अपना काम कर वापिस लौट आएं? या कोई मुख्यमंत्री खुद सामान उठाए हुए हवाई अड्डे में लाईन में खड़ा हो? सबके साथ सुरक्षा जांच करवाएं और बाकी यात्रियों के साथ बस में हवाई अड्डे की बिलडिंग से हवाई जहाज तक चुपचाप खड़े हो कर जाएं? जिस देश में मायावती ने हवाई जहाज तक अपनी कार […]

पंजाब में भी मरहम की जरूरत है

November 6, 2014 Chander Mohan 0

पंजाब में भी मरहम की जरूरत है केन्द्रीय सरकार ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में हुए दंगों के पीडि़तों को पांच-पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। चाहे कोई पक्का आंकड़ा नहीं है पर अनुमान है कि इन दंगों में 3225 सिख बेरहमी के साथ मारे गए थे। दो हजार से अधिक तो दिल्ली में ही मारे गए थे। कइयों को उनके परिजनों के सामने गले में टायर डाल कर जला दिया गया था। किसी तरफ से कोई मदद नहीं आई। हिंसा सरकारी व्यवस्था द्वारा करवाई गई। जिन्होंने करवाई वह बच गए क्योंकि व्यवस्था ने उन्हें सजा दिलवाने की ईमानदारी से कोशिश नहीं की। सरकार की घोषणा से दंगा पीडि़तों के जख्मों पर कुछ मरहम लगेगी। […]

वाघा का सन्देश

November 4, 2014 Chander Mohan 0

वाघा का संदेश पाकिस्तान के तीन आतंकी संगठनों, जमात उल अहरार, जुनदुल्लाह तथा महार महसूद ने वाघा पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेवारी ली है जिसमें 60 से अधिक पाकिस्तानी मारे गए तथा 200 से अधिक घायल हैं। यह तीनों संगठनों तहरीके तालिबान से सम्बन्धित रहे हैं लेकिन अब अलग हो गए हैं और अपनी वफादारी सुन्नी आतंकी गुट आईएसआईएस से जोड़ रहें हैं। पाकिस्तान के लिए यह घटना बहुत बुरी खबर है। वास्तव में राजधानी इस्लामाबाद से भी यह खबर अधिक बुरी सेना मुख्यालय रावलपिंडी के लिए है कि आतंकवाद को कुचलने का सेना का अभियान सफल नहीं हो रहा है। नवाज शरीफ की सरकार तो वैसे भी किसी गिनती में नहीं है। सेना ने पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा […]

इंदिरा गांधी की विरासत

November 1, 2014 Chander Mohan 0

इंदिरा गांधी की विरासत 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तथा इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कुछ विवाद छोड़ गई है। सरकारी तौर पर पटेल की जयंती को धूमधाम से मनाया गया जबकि इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि की उपेक्षा कर दी गई लेकिन मेरा इस विवाद में पडऩे का मकसद नहीं है। आज मैं इंदिरा गांधी की विरासत पर लिखने जा रहा हूं। वह एक सामान्य महिला थी जो जिम्मेवारी मिलने तथा चुनौती का सामना करने के लिए असामान्य बन गईं। बचपन सुखद नहीं था। पिता जवाहरलाल अधिकतर समय जेल में या आजादी के आंदोलन में व्यस्त थे। मां या बीमार थी या बाकी नेहरू परिवार की उपेक्षा की शिकार थी। विशेषतौर पर जवाहरलालजी की बहन विजयलक्ष्मी पंडित […]

पंजाब में धर्म संकट

October 29, 2014 Chander Mohan 2

पंजाब में धर्मसंकट कांग्रेस तथा इनैलो के अलावा हरियाणा के परिणामों तथा वहां भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से बड़ा झटका पंजाब में गठबंधन साथी शिरोमणि अकाली दल को पहुंचा है। अपने गठबंधन साथी के ऐतराज़ की परवाह किए बिना अकाली नेतृत्व ने चौटाला परिवार के साथ अपने पारिवारिक सम्बन्धों को तरजीह दी थी। परिणाम है कि अब पंजाब में यह गठबंधन डांवाडोल हो रहा है। हालत इतने गंभीर बन गए कि हरसिमरत कौर बादल को अरुण जेतली से मिलने भेजा गया और उनसे आश्वासन लिया गया कि अकाली-भाजपा गठबंधन को कोई खतरा नहीं लेकिन भाजपा के रवैये में अधिक बदलाव नहीं आया जो इस बात से पता चलता है कि जहां नवजोत सिंह सिद्धू अकाली नेतृत्व को खुली […]