पंजाब में भी मरहम की जरूरत है

November 6, 2014 Chander Mohan 0

पंजाब में भी मरहम की जरूरत है केन्द्रीय सरकार ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में हुए दंगों के पीडि़तों को पांच-पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। चाहे कोई पक्का आंकड़ा नहीं है पर अनुमान है कि इन दंगों में 3225 सिख बेरहमी के साथ मारे गए थे। दो हजार से अधिक तो दिल्ली में ही मारे गए थे। कइयों को उनके परिजनों के सामने गले में टायर डाल कर जला दिया गया था। किसी तरफ से कोई मदद नहीं आई। हिंसा सरकारी व्यवस्था द्वारा करवाई गई। जिन्होंने करवाई वह बच गए क्योंकि व्यवस्था ने उन्हें सजा दिलवाने की ईमानदारी से कोशिश नहीं की। सरकार की घोषणा से दंगा पीडि़तों के जख्मों पर कुछ मरहम लगेगी। […]

वाघा का सन्देश

November 4, 2014 Chander Mohan 0

वाघा का संदेश पाकिस्तान के तीन आतंकी संगठनों, जमात उल अहरार, जुनदुल्लाह तथा महार महसूद ने वाघा पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेवारी ली है जिसमें 60 से अधिक पाकिस्तानी मारे गए तथा 200 से अधिक घायल हैं। यह तीनों संगठनों तहरीके तालिबान से सम्बन्धित रहे हैं लेकिन अब अलग हो गए हैं और अपनी वफादारी सुन्नी आतंकी गुट आईएसआईएस से जोड़ रहें हैं। पाकिस्तान के लिए यह घटना बहुत बुरी खबर है। वास्तव में राजधानी इस्लामाबाद से भी यह खबर अधिक बुरी सेना मुख्यालय रावलपिंडी के लिए है कि आतंकवाद को कुचलने का सेना का अभियान सफल नहीं हो रहा है। नवाज शरीफ की सरकार तो वैसे भी किसी गिनती में नहीं है। सेना ने पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा […]

इंदिरा गांधी की विरासत

November 1, 2014 Chander Mohan 0

इंदिरा गांधी की विरासत 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तथा इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कुछ विवाद छोड़ गई है। सरकारी तौर पर पटेल की जयंती को धूमधाम से मनाया गया जबकि इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि की उपेक्षा कर दी गई लेकिन मेरा इस विवाद में पडऩे का मकसद नहीं है। आज मैं इंदिरा गांधी की विरासत पर लिखने जा रहा हूं। वह एक सामान्य महिला थी जो जिम्मेवारी मिलने तथा चुनौती का सामना करने के लिए असामान्य बन गईं। बचपन सुखद नहीं था। पिता जवाहरलाल अधिकतर समय जेल में या आजादी के आंदोलन में व्यस्त थे। मां या बीमार थी या बाकी नेहरू परिवार की उपेक्षा की शिकार थी। विशेषतौर पर जवाहरलालजी की बहन विजयलक्ष्मी पंडित […]

पंजाब में धर्म संकट

October 29, 2014 Chander Mohan 2

पंजाब में धर्मसंकट कांग्रेस तथा इनैलो के अलावा हरियाणा के परिणामों तथा वहां भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से बड़ा झटका पंजाब में गठबंधन साथी शिरोमणि अकाली दल को पहुंचा है। अपने गठबंधन साथी के ऐतराज़ की परवाह किए बिना अकाली नेतृत्व ने चौटाला परिवार के साथ अपने पारिवारिक सम्बन्धों को तरजीह दी थी। परिणाम है कि अब पंजाब में यह गठबंधन डांवाडोल हो रहा है। हालत इतने गंभीर बन गए कि हरसिमरत कौर बादल को अरुण जेतली से मिलने भेजा गया और उनसे आश्वासन लिया गया कि अकाली-भाजपा गठबंधन को कोई खतरा नहीं लेकिन भाजपा के रवैये में अधिक बदलाव नहीं आया जो इस बात से पता चलता है कि जहां नवजोत सिंह सिद्धू अकाली नेतृत्व को खुली […]

जो मौज़ों से बढ़ बढ़ कर खेले

October 21, 2014 Chander Mohan 0

जो मौज़ों से बढ़ बढ़ कर खेले ठीक है भाजपा को महाराष्ट्र में बहुमत नहीं मिला पर यह नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व तथा अमित शाह की जोड़ी नम्बर I की राजनीतिक क्षमता का कमाल है कि पहली बार महाराष्ट्र तथा हरियाणा में भाजपा के मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसी कामयाबी तो अटलजी को भी नहीं मिली थी। यह परिणाम फिर साबित कर गए कि जब नरेन्द्र मोदी निकल पड़े तो कोई उनकी बराबरी नहीं कर सकता। मोदी ने जोखिम उठाया और आगे आकर नेतृत्व दिया। अगर पार्टी हार जाती तो राष्ट्रीय स्तर पर नरेन्द्र मोदी की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचता लेकिन जैसे कहा गया है, मिले हैं साहिल तो उन्हें ही मिले हैं, सफीने जो मौज़ों से बढ़-बढ़ कर खेले। हुड्डा को ‘दामादजी’ […]

पंजाब में पहले ‘सेव कांग्रेस ‘

October 18, 2014 Chander Mohan 0

पंजाब में पहले ‘सेव कांग्रेस’ राहुल गांधी की चंडीगढ़ यात्रा बुरी तरह से विभाजित प्रदेश कांग्रेस में एकता कायम करने में सफल नहीं रही। पार्टी अभी भी प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा तथा पूर्व मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह के बीच बंटी हुई है। कांग्रेस पिछली दो बार पंजाब में हार चुकी है। यह भी सब मानते हैं कि इस वक्त पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ शासन विरोधी भावना चल रही है लेकिन इसके बावजूद प्रदेश का नेतृत्व इकट्ठा मिल कर स्थिति का फायदा उठाने को तैयार नहीं। राहुल के दौरे के दौरान भी यह गुटबाजी नज़र आई। अमरेन्द्र सिंह प्रताप सिंह बाजवा को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं। कांग्रेस का यह दुर्भाग्य है कि पार्टी के हाईकमान का अपना […]